Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कोरोना काल में हरियाणा के किसान स्टोर कर रहें हैं गेहूं लोगो के लिए बढ़ सकता है संकट

Updated on Friday, June 12, 2020 18:17 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में गेहूं की खरीद का काम पूरा हो चुका है लेकिन इस बार भारी संख्या में किसान गेहूं लेकर मंडियों में नहीं पहुंचे। किसानों ने गेहूं को स्टोर कर लिया है। जिसके चलते पिछले साल के मुकाबले इस साल 17 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कम हुई है। प्रदेश में गेहूं का सीजन समाप्त हो गया है और सरकार किसानों को इंसेटिव देने का वादा भी पूरा नहीं कर सकी है।
हरियाणा में इस साल 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की थी। कोरोना के चलते सरकार ने पहली बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 1800 से अधिक खरीद केंद्र स्थापित करके गेहूं की खरीद करवाई। हरियाणा सरकार ने खरीद प्रक्रिया शुरू होने से पहले किसानों को गेहूं अपने-अपने परिसर में स्टोर करने की अपील करते हुए कहा था कि जो किसान गेहूं को स्टोर करेंगे उन्हें केंद्र की मदद से इंसेटिव दिया जाएगा।
केंद्र ने इस मामले में हाथ खड़े कर दिए और हरियाणा सरकार भी पल्ला झाड़ गई। इस बीच सरकार का दावा है कि जितने किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीकरण कराया था, उन सभी को मैसेज (एसएमएस) भेजकर मंडियों में बुलाया गया और उनका सारा यानी सौ फीसदी गेहूं खरीद लिया गया है।
(SUBHEAD)
 
हरियाणा में हजारों किसान अभी भी ऐसे हैं, जो कोरोना महामारी के चलते भविष्य में अनाज भंडारण की मंशा से अपना गेहूं बेचने मंडियों में नहीं आए। ऐसे लोगों को तीन-तीन बार मैसेज भेजने का दावा किया गया है, लेकिन वह गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंचे। इन किसानों के मंडी में नहीं आने का मतलब सरकार ने यह लगा लिया कि उन्हें अपना माल नहीं बेचना है तथा उन्होंने गेहूं के बीच तथा अपने खाने के लिए गेहूं का भंडारण कर लिया है। कुछेक किसान ऐसे भी हैं, जो गेहूं खरीद शुरू होने से पहले ही अपना गेहूं बेच चुके थे, जिसका कोई रिकार्ड नहीं है। इसके बावजूद प्रदेश की मंडियां 30 जून तक खुली रहेंगी, लेकिन बिना रजिस्ट्रेशन वाले किसी भी किसान का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा।
अधिकारिक तौर पर सरकार द्वारा 31 मई तक गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक जून से छह जून तक उन किसानों को अपना गेहूं मंडियों में लाने का मौका दिया गया, जिन्हें कृषि विभाग की ओर से मंडी में फसल लाने के लिए दो से तीन बार तक मैसेज भेजे गए, मगर वह नहीं पहुंचे। हरियाणा के किसानों की 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने के बाद अब सरकार ने खरीद प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया है। 
प्रदेश सरकार ने पिछले साल 93 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा था। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 17 लाख मीट्रिक टन गेहूं कम खरीदा गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास  ने बताया कि प्रदेश के बाहर के किसानों ने भी गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, उन सभी का गेहूं खरीद लिया गया। कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि अब हमारे पास ऐसा कोई किसान नहीं बचा, जिसका रजिस्ट्रेशन है और वह अपनी फसल नहीं बेच पाया। सभी को दो से तीन बार मैसेज भेजे तथा उन्हें फसल बेचने का मौका दिया गया, जो नहीं आया, उसका मतलब यह हुआ कि वह अनाज का भंडारण करना चाहता है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X