Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

मदद का हाथ: पाकिस्तानी नागरिक की सहायता के लिए फिर आगे आईं सुषमा स्वराज

Updated on Tuesday, October 10, 2017 23:15 PM IST

नई दिल्ली,10 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक बार फिर पाकिस्तानी नागरिक की मदद के लिए आगे आईं है। सुषमा ने मंगलवार को एक बीमार पाकिस्तानी नागरिक के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए उसे भारत में लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए मेडिकल वीजा दिया है।सुषमा ने पाकिस्तान निवासी हामिद अली अशरफ को जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा, 'हां, हम भारत में आपके पिता के लीवर ट्रांसप्लांट की सर्जरी के लिए वीजा दे रहे हैं।' अशरफ के पिता मोहम्मद अशरफ का इलाज यहां साकेत के मैक्स अस्पताल में होना है। अशरफ ने स्वराज के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, 'बहुत-बहुत शुक्रिया मैडम। मैं दिल से आपका आभारी हूं। ये वास्तव में मानवता के प्रति एक महान कार्य है।’ इससे पहले उसने स्वराज को टैग करते हुए इस महीने की शुरुआत से कई ट्वीट किए थे। अशरफ ने ट्वीट करते हुए सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, 'मेरे पिता को लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत है। उनकी स्थिति अत्यधिक दयनीय है। आपसे विनम्र निवेदन है कि इलाज के लिए उन्हें मेडिकल वीजा जारी किया जाए। गौरतलब है कि पहले भी कई बार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कई ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा दिया है, जो इलाज के लिए भारत आना चाहते थे।


Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X