Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पंजाब लोकभवन में श्री गुरु अर्जन देव जी की स्मृति में छबील का आयोजन

Updated on Monday, June 08, 2026 19:22 PM IST

चंडीगढ़, 8 जून: पंजाब लोकभवन द्वारा आज राजभवन परिसर के बाहर पाँचवें सिख गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी की पावन स्मृति में छबील का आयोजन किया गया। श्री गुरु अर्जन देव जी का जीवन एवं उपदेश करुणा, निःस्वार्थ सेवा, समानता तथा सार्वभौमिक भाईचारे के मूल्यों के माध्यम से आज भी मानवता को प्रेरित कर रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने छबील में भाग लिया तथा स्वयं राहगीरों को मीठा दूध एवं चने का प्रसाद वितरित कर सेवा की।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सेवा में भाग लेकर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को मीठा दूध एवं चने का प्रसाद वितरित किया


राज्यपाल ने लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर श्री गुरु अर्जन देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाज में सांप्रदायिक सद्भाव और मानव सेवा का संदेश प्रसारित किया।इस अवसर पर कटारिया ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को शांति, करुणा, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान की राह दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी का जीवन एवं बलिदान पीढ़ी-दर-पीढ़ी तथा सभी समुदायों के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

छबील में पंजाब राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सामूहिक योगदान दिया। उनके प्रयासों में निहित निःस्वार्थ सेवा एवं समर्पण की भावना राजभवन की कार्यसंस्कृति और मूल्यों को प्रतिबिंबित करती है। ग्रीष्म ऋतु के दौरान छबील का आयोजन एक पावन परंपरा है, जो करुणा, विनम्रता और मानव सेवा का प्रतीक है। ये मूल्य सिख परंपरा में गहराई से समाहित हैं। आमजन ने इस पहल की सराहना की तथा बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता की।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X