अबोहर, 7 जून, तानिया रोहिल्ला। संत शिरोमणि नामदेव सभा, अबोहर (पंजाब) की ओर से स्थानीय नामदेव भवन (धर्मशाला) में रविवार को सद्भावना भेंट एवं सामाजिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने भाग लिया और सामाजिक एकता तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं समाजसेवी सतबीर वर्मा तथा अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा राजस्थान के हनुमानगढ़ से नामदेव सभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र कायथ (गोलूवाला) तथा गांव खयोवाली ढाब से मदन बाटू अपने सहयोगियों सहित कार्यक्रम में शामिल हुए।
सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज उत्थान पर हुआ विचार-विमर्श
सभा में पहुंचे अतिथियों का स्थानीय नामदेव समाज के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान समाज के उत्थान, युवाओं की भागीदारी, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पंजाबी सिख नामदेव समाज की टांक क्षत्रिय सभा, अबोहर के अध्यक्ष सरदार जीत कैन्थ, सरदार हरजिंदर सिंह और सरदार चमकौर सिंह भी अपने साथियों सहित उपस्थित रहे। उन्होंने समाज में भाईचारे, सहयोग और एकजुटता को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
स्थानीय नामदेव सभा के अध्यक्ष संजय रोहिल्ला, संरक्षक नरेंद्र वर्मा (पूर्व पार्षद), कोषाध्यक्ष देवी लाल पाटनेचा, महासचिव तिलक झाकल, कृष्ण कोकचा तथा मास्टर दलीप ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रदीप झेडू, रश्मि झेडू, परवीन झेडू, शिपी झेडू, मदन झेडू, धर्मपाल, मास्टर विनय, मास्टर प्रमोद, मास्टर गौरीशंकर, मोहित कुपट, हेमराज कुपट, बालकृष्ण कोकचा, अनूप कोकचा, राजू थेपड़ा, अमर वर्मा, सुनील वर्मा, सुशील वर्मा, प्रभु, सुरेन्द्र पूर्वा, सुरेन्द्र कुपट, दिलीप, आशीष कुपट, बलवान सर्वा, लक्ष्य वर्मा, राहुल कोकचा, भूपेन्द्र फौजी, जय किशन वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।