Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण

Updated on Friday, June 05, 2026 19:52 PM IST

चंडीगढ़, 5 जून: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज सेक्टर-24 स्थित इंदिरा हॉलिडे होम का दौरा कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी.पी. सिंह, यूटी चंडीगढ़ के समाज कल्याण विभाग की सचिव अनुराधा चगती तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे।
 

दौरे के दौरान प्रशासक ने संस्थान के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया तथा आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, मनोरंजन एवं निवासियों के समग्र कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संस्थान के प्रबंधन एवं कर्मचारियों से संवाद कर इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी प्राप्त की।
 
अधिकारियों ने प्रशासक को संस्थान की कार्यप्रणाली, संचालित गतिविधियों तथा सुविधाओं के उन्नयन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया। श्री कटारिया ने देखभाल एवं सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने तथा सेवा प्रदायगी में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निवासियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। प्रशासक ने संस्थान के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की तथा निवासियों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल एवं कल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के महत्व पर बल दिया।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X