Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएसएफ पश्चिमी कमान द्वारा मेगा वृक्षारोपण अभियान आयोजित

Updated on Friday, June 05, 2026 19:50 PM IST

चंडीगढ़, 5 जून, 2026: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पश्चिमी कमान ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। बीएसएफ पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस. खंडारे, आईपीएस ने बीएसएफ परिसर, लखनौर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिकारियों, जवानों, नागरिक कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 

अभियान के अंतर्गत नीम, पीपल, अशोक तथा विभिन्न फलदार वृक्षों सहित स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक एवं वर्दीधारी कर्मी का साझा दायित्व बताते हुए हरित एवं सतत भारत के निर्माण के प्रति बीएसएफ की प्रतिबद्धता को दोहराया। अखिल बीएसएफ स्तर पर आयोजित इस अभियान के तहत कश्मीर से गुजरात तक पश्चिमी सीमा पर स्थित सभी बीएसएफ संरचना
 
एवं सीमा चौकियों (बीओपी) में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मरुस्थलीय क्षेत्रों, क्रीक क्षेत्रों तथा बंजर भूमि को विशेष रूप से अभियान का केंद्र बनाया गया ताकि मरुस्थलीकरण एवं मृदा अपरदन जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इस अभियान के दौरान पश्चिमी सीमा क्षेत्र में 65,000 से अधिक पौधे लगाए गए। अतिरिक्त महानिदेशक ने कहा कि बीएसएफ राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा के अपने प्रमुख दायित्व के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध रही है।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X