Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

राशन सब्सिडी जारी रखने हेतु नागरिकों से मोबाइल ऐप प्रक्रिया पूरी करने की अपील

Updated on Wednesday, June 03, 2026 22:43 PM IST

चंडीगढ़, 03 जून 2026:  सभी राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा अब राशन सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजने के बजाय मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस प्रक्रिया को पूरा करवाने हेतु 03.06.2026 से प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
 विकास नगर (मौली जागरां), मलोया, सेक्टर-25, रामलीला ग्राउंड बुरैल, कजहेड़ी, हल्लो माजरा, खुड्डा अलीशेर, सेक्टर-32, 40, 41, 42, 56 तथा मनीमाजरा (RIMT स्कूल के निकट) स्थित सामुदायिक केंद्रों में ये कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। 
 
जिन लाभार्थियों ने राशन सब्सिडी अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त करने हेतु अपनी जानकारी पहले ही जमा करवा दी है, लेकिन अभी तक अपने मोबाइल फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं की है, वे अपने आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल फोन के साथ कैंप में पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण करें। जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी जानकारी जमा नहीं करवाई है, वे भी अपने आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल फोन के साथ कैंप में पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें।
 
चंडीगढ़ में अब तक 22,000 से अधिक राशन कार्ड धारक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर चुके हैं तथा 25,000 से अधिक लाभार्थी अपनी जानकारी जमा करवा चुके हैं। हालांकि लगभग 30,000 लाभार्थी, विशेषकर मलोया, मौली जागरण, मनीमाजरा, सेक्टर-25, बुरैल, सेक्टर-55 एवं 56, हल्लो माजरा और पलसौरा क्षेत्रों के निवासी, अभी तक यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाए हैं। 
सभी राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि राशन सब्सिडी प्राप्त करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड एवं सक्रिय करना अनिवार्य है। जो लाभार्थी यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करेंगे, उनकी राशन सब्सिडी बंद हो सकती है। अतः सभी शेष लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे शीघ्र कैंप में पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण करें।
 
जिन लाभार्थियों ने अपनी जानकारी पहले ही जमा करवा दी है, वे घर बैठे भी Google Play Store अथवा Apple App Store से PNB Digital Rupee एप्लीकेशन डाउनलोड कर अपना पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं। किसी भी जानकारी, सहायता अथवा मार्गदर्शन के लिए राशन कार्ड धारक विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2068 पर संपर्क कर सकते हैं।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X