Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

84 के दंगों में आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड की गाड़ी हुई नीलाम

Updated on Friday, June 12, 2020 13:07 PM IST

गुरुग्राम। यह सरकारी तंत्र का फेलियर ही कहा जाएगा कि जहां पर वाहनों के पंजीकरण की अथॉरिटी हो और वहां पर एक सरकारी गाड़ी का पंजीकरण ना हो। अपने संचालन की उम्र को पूरी करके कबाड़ हो चुकी एक फायर बिग्रेड के साथ ऐसा ही हुआ है। यहां लगातार 22 साल तक फायर ब्रिगेड केंद्र में उस गाड़ी से आग बुझाने की सेवाएं ली गई, लेकिन कभी उसका पंजीकरण नहीं हो पाया। 84 के दंगों में भी आग बुझाने में इस गाड़ी का अहम योगदान रहा।
 
यहां आने से लेकर जब तक काम में ली जाती रही, तब तक यह फायर ब्रिगेड टैम्प्रेरी नंबर पर ही यहां चलती रही। इसके लिए सदा यही कहा गया कि इसके कागजात खो चुके हैं और कंपनी से नए कागजात नहीं आए। गुरुवार को सरकार से विशेष परमिशन लेने के बाद इसकी बोली लगा दी गई। यहां भीम नगर स्थित शहर के पहले फायर स्टेशन में यह गाड़ी वर्ष 1965 में रेवाड़ी से लाई गई थी। एक साल पहले ही वहां पर इसकी खरीद की गई थी।
 
(SUBHEAD)
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दौरान हुए 84 के दंगों में भी इस गाड़ी की आग बुझाने में अहम भूमिका रही। उस समय इस गाड़ी को दिल्ली-गुरुग्राम की सीमा पर तैनात किया गया था। दंगाईयों द्वारा कई जगह वाहनों में आग लगाई गई। आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए इसी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया।
 
फायर ऑफिसर ईशम सिंह कश्यप बताते हैं कि वे उस समय गुरुग्राम में इसी गाड़ी पर फायर मैन थे। पूरा गुरुग्राम लंका की तरह जल रहा था। इसी गाड़ी से जगह-जगह वे आग बुझाते फिर रहे थे। गुरुवार को इस ऐतिहासिक गाड़ी की बोली के मौके पर फायर अधिकारी ईशम सिंह कश्यप के अलावा हरियाणा राज्य इंजीनियरिंग कारपोरेशन के जीएम विनोद कुमार, एमसीजी के अकाउंड ऑफिसर प्रवीण सैनी, एमसीजी ट्रांसपोर्ट एई राजीव यादव, भीम नगर एफएसओ सुनील कुमार मौजूद रहे। 15 हजार रुपए से इस गाड़ी की बोली शुरू हुई थी। आखिर में आदित्य इंटरप्राइजेज मुरथल रोड सोनीपत के नाम 1 लाख 38 हजार रुपए में गाड़ी की बोली पर मुहर लगा दी गई। 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X