Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

राज्यपाल प्रो. घोष ने फिल्म देखी ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग

Updated on Friday, May 29, 2026 18:27 PM IST

चंडीगढ़, 29 मई — हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को  यहाँ लोक भवन में फिल्म ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इस फिल्म को सिनेमा के सशक्त माध्यम से देश की समृद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने का एक ईमानदार और सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि नालंदा केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं था, बल्कि ज्ञान का एक वैश्विक केंद्र था जिसने विश्व भर से हजारों विद्वानों, भिक्षुओं और ज्ञान के जिज्ञासुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। यह भारत की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक श्रेष्ठता का एक शाश्वत प्रतीक रहा है।

इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता उत्पन्न करना तथा लोगों को उन शाश्वत मूल्यों पर चिंतन के लिए प्रेरित करना है, जो एक बेहतर, अधिक जिम्मेदार और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘नालंदा महाविहार’ मनोरंजन के साथ-साथ एक सशक्त सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत करती है, जो इसे सांस्कृतिक महत्व एवं समकालीन प्रासंगिकता की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण फिल्म बनाती है।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक दीवान है, जबकि इसका निर्देशन अरविंद गुप्ता ने किया है। इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, राज्यपाल के सचिव विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी धीरज सेतिया तथा फिल्म की कास्ट एवं क्रू के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X