Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

माँ बगलामुखी पर आधारित भक्ति गीत लॉन्च

Updated on Friday, May 29, 2026 15:02 PM IST

चंडीगढ़ 29 मई। विख्यात गायक गजेंद्र फौगाट की कलम और आवाज से सजा माँ बगलामुखी पर आधारित भक्ति गीत श्रद्धालुओं के बीच लॉन्च हुआ । इस गीत की भव्य शूटिंग हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माँ बगलामुखी धाम, कांगड़ा में की गई है। खास बात यह है कि पहली बार इस पवित्र धाम में किसी गीत की वीडियो शूट की गई है।गीत की वीडियो को दर्शक विश्वभर में आर ए प्रोडक्शन के प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

बम लहरी,बाबा जी आदेश पुकारो के बाद गजेंद्र फौगाट की आवाज गूंजी
हिमाचल के कांगड़ा स्थित बगलामुखी धाम में पहली बार हुई गीत की शूटिंग, जल्द होगा वर्ल्डवाइड रिलीज

 


इस अवसर पर प्रसिद्ध संत अमरदास महाराज, प्रोड्यूसर रितिक अरोड़ा, गायक एवं लेखक गजेंद्र फौगाट मौजूद रहे। गजेंद्र फौगाट ने बताया कि माँ बगलामुखी के प्रति लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस गीत को तैयार किया गया है, ताकि भक्तों को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष अनुभव मिल सके। गजेंद्र फौगाट ने कहा, “माँ बगलामुखी के भक्तों की श्रद्धा को देखते हुए हमने इस गीत को पूरी आस्था और समर्पण के साथ तैयार किया है। हमें विश्वास है कि यह गीत श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करेगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस गीत के बाद जल्द ही एक और भक्ति गीत रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि गजेंद्र फौगाट इससे पहले “बम लहरी”, “बहु काले की”, “माता का ईमेल” और “जाटा का छोरा” जैसे कई सुपरहिट गीत दर्शकों को दे चुके हैं। अब माँ बगलामुखी पर आधारित यह नया भक्ति गीत भी दर्शकों और श्रद्धालुओं के बीच खास पहचान बनाने की उम्मीद है।

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X