Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सेल्फी विद डाटर की ब्रांड अंबेसडर बनी सिंगल गर्ल चाइल्ड अनवी 

Updated on Wednesday, June 10, 2020 12:24 PM IST

 
चंडीगढ़ - हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव से शुरू होकर दुनिया के 77 देशों तक पहुंचे सेल्फी विद डाटर अभियान में सेल्फी पर हस्ताक्षर के लिए पहली बार किसी कामन (सामान्य) चेहरे का चयन किया गया है। सेल्फी विद डाटर के हस्ताक्षर अभियान के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड के तौर पर करनाल की मूल निवासी चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा अनवी अग्रवाल का चयन हुआ है।
सेल्फी विद डाटर कंपेन एंड फाउंडेशन की ओर से सेल्फी विद डाटर डे पर मंगलवार को अनवी अग्रवाल के नाम की घोषणा की गई। अभी तक किसी भी सेल्फी पर विश्व विख्यात हस्तियों के रूप में स्टार गर्ल साइना नेहवाल, गीता फौगाट, मनु भाकर, दीपा मलिक और साक्षी मलिक के हस्ताक्षर होते थे, लेकिन इस बार ओपन एंट्री के जरिये सामान्य चेहरे की तलाश की गई। करीब 1200 प्रविष्टियों में विजेता के तौर पर अनवी अग्रवाल को पहली बार यह अवसर मिला है।
सेल्फी विद डाटर कंपेन एंड फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने करीब पांच साल पहले सेल्फी विद डाटर की मुहिम शुरू की थी। भारत और विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ बार इस मुहिम की तारीफ कर चुके हैं। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी फाउंडेशन की इस मुहिम से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान बखूबी चला रखा है। मेवात की पांच लड़कियां सेल्फी विद डाटर अभियान की ब्रांड अंबेसडर हैं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में आगे बढ़ते हुए काम किया। 
 
(SUBHEAD)
फाउंडेशन की वेबसाइट पर जो भी सेल्फी अपलोड होगी और अपलोड करने के बाद जब उसे डाउनलोड किया जाएगा तो उस पर किसी बड़ी हस्ती के नहीं बल्कि सामान्य चेहरे के तौर पर अनवी अग्रवाल के हस्ताक्षर नजर आएंगे। अनवी अग्रवाल ने अपने चयन के बाद लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करने की बात कही। 
संयुक्त राष्ट्र संघ वूमैन की भारत में अध्यक्ष निष्ठा सत्यम और नेशनल प्रतिनिधि पूजा सिंह ने अनवी अग्रवाल को बधाई दी। मेरे यार सुदामा रे गीत फेम विधि देसवाल और डा. केजी वानखेड़े ने इसे फाउंडेशन की आम लड़कियों को प्रोत्साहित करने की बड़ी मुहिम बताया। फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील जागलान ने कहा कि जल्द ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सभी ब्रांड अंबेसडर और अनवी अग्रवाल को एक समारोह में सम्मानित करेंगे। उनके अनुसार इस बार का सेल्फी विद डाटर दे दीनबंधु सर छोटू राम को समर्पित रहा, जिन्होंने अपनी दोनों बेटियों को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित किया।
 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X