Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026” का सांसद अतुल गर्ग ने किया शुभारंभ

Updated on Tuesday, May 26, 2026 17:03 PM IST

चंडीगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ आज पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हाल, सेक्टर-14 में चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे परिसर में देशभक्ति, खेल भावना और युवाओं के जोश का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान खेल भावना एवं ऊर्जा के प्रतीक स्वरूप मशाल प्रज्ज्वलित कर “खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026” का विधिवत उद्घाटन किया गया। मशाल प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरे सभागार में उत्साह, जोश और तालियों की गूंज सुनाई दी, जिसने खिलाड़ियों एवं उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

2000 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर रेनू विग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन तथा मेयर चंडीगढ़ सौरभ जोशी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रभजीत लाम्बा, शक्ति प्रकाश देवशाली, मीडिया प्रभारी भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश रवि रावत सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया।

उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में बच्चों एवं खिलाड़ियों ने अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और प्रफुल्लता के साथ भाग लिया। युवाओं का जोश, अनुशासन एवं खेलों के प्रति समर्पण पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। खिलाड़ियों के चेहरे पर दिख रहा आत्मविश्वास और उमंग कार्यक्रम को एक प्रेरणादायी एवं यादगार स्वरूप प्रदान कर रहा था।
सांसद अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही मजबूत नहीं करते, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और आज भारत के खिलाड़ी विश्व स्तर पर देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि जीवन में सफलता का माध्यम मानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। “खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026” का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की ओर प्रेरित करना है।
खेल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रभजीत लाम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशाल खेल आयोजन में 2000 से अधिक खिलाड़ी एवं विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 मई से प्रारंभ हुए यह खेल महोत्सव 1 जून तक लगातार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न खेल विधाओं की रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस दौरान शहर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का व्यापक मंच मिलेगा तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों द्वारा मशाल लेकर किए गए मार्च पास्ट ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन में युवाओं का उत्साह और ऊर्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
अंत में सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X