Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार समय की आवश्यकता और जरूरत : डिप्टी मेयर सुमन शर्मा

Updated on Tuesday, May 26, 2026 16:54 PM IST

चंडीगढ़, 26 मई। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से मनीमाजरा स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारा में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ नगर निगम की डिप्टी मेयर सुमन अमित शर्मा ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि हरियाणा नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष विनीता बांगड़ और मुख्य चिकित्सक के तौर पर डॉ. रितेश मौजूद रहीं। शिविर अध्यक्षता प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। कैंप में पहुंचने पर मुख्यातिथि डिप्टी मेयर सुमन शर्मा का डॉ. अनुराग कुशल, डॉ. मानसी ग्रेवाल और डॉ. रितेश  ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा प्रयोग संस्था के सौजन्य से मनीमाजरा में लगाया गया निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर
चिकित्सा शिविर में 150 से ज्यादा लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण
आयुर्वेद उपचार के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा : विनीता बांगड


डिप्टी मेयर सुमन अमित शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार मौजूदा समय की आवश्यकता और जरूरत है। प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धित में हर बीमारी का इलाज है। आयुर्वेद में हर रोग का इलाज प्रभावी ढंग है और आयुर्वेदिक दवाइयों का शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद इलाज के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।
हरियाणा नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने कहा कि आयुर्वेद उपचार के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। आयुष मंत्रालय द्वारा पंचकूला में राष्ट्रीय स्तरीय आयुर्वेद संस्थान की शुरुआत की गई है, जोकि आयुर्वेद के जरिये उपचार और प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रहा है।
प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि संस्था की शुरूआत जींद जिले में 2014 से हुई थी, जोकि सामाजिक कार्यों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। संस्था की ओर से डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप के साथ अब राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के साथ सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर की मुहिम शुरू की गई है।


डॉ. रितेश ने कहा कि आयुर्वेद जीवन जीने की शैली है। आयुर्वेद उपचार पाचन तंत्र को मजबूत करने, तनाव कम करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। डॉ. अनुराग कुशल ने कहा कि पंचकर्म आयुर्वेद की एक प्राचीन एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जो शरीर को भीतर से शुद्ध कर रोगों की जड़ पर कार्य करती है। डॉ. मानसी ग्रेवाल ने बताया कि  संस्थान में 12 अति विशिष्ट ओपीडी संचालित हैं, हर रोज 500 से ज्यादा रोगी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हैं। आईडीपी में भी रोगियों को भर्ती कर उनका उपचार किया जाता है।
शिविर का आयोजन कैंप समन्वयक डॉ. अनुराग कुशल और डॉ. मानसी ग्रेवाल की देखरेख में हुआ, जिसमें  पाचन संबंधी बीमारियों, चमड़ी रोग, जोड़ों का दर्द, हड्डियों से संबंधित बीमारियां, आंख, कान, नाक, शुगर, बीपी, बुखार, जुकाम, सर्वाइकल बीमारियों से संबंधित 150 से ज्यादा लोग पहुंचें, जिन्हें चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर प्रयोग संस्था की बोर्ड मैंबर सीमा गुप्ता, चंडीगढ़ अध्यक्ष नितेश महाजन, हरप्रीत सिंह रेखी, मेडिकल आफिसर भवकीर्ति, डॉ. श्रेया, फार्मासिस्ट अर्शदीप कौर, नर्सिंग स्टाफ हिमांशु तथा एमटीएस अंशुल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X