Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

*डीएलएसए चंडीगढ़ द्वारा “जागृति” योजना के तहत पुलिस अधिकारियों हेतु पॉक्सो विषय पर कार्यशाला आयोजित*

Updated on Friday, May 22, 2026 19:52 PM IST

चंडीगढ़, 22 मई, 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा “जागृति” योजना के अंतर्गत “सुरक्षित भारत, सुरक्षित भविष्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पॉक्सो मामलों से संबंधित चंडीगढ़ पुलिस के एसएचओ, जांच अधिकारियों एवं इंस्पेक्टरों के लिए आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय को मजबूत करना था।
 
प्रथम सत्र में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, यू.टी. चंडीगढ़ के सदस्य सचिव अरुण कुमार अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसएलएसए एवं डीएलएसए द्वारा संचालित विभिन्न विधिक जागरूकता एवं पीड़ित सहायता योजनाओं की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में पंजाब विश्वविद्यालय के विधि विभाग की प्रोफेसर डॉ. ज्योति रतन ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं कानूनी पहलुओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया। तृतीय सत्र में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, चंडीगढ़ के विधि अधिकारी श्री राजेश्वर सिंह ने प्रतिभागियों को विक्टिम मुआवजा योजना के बारे में जानकारी देते हुए इसके अंतर्गत उपलब्ध लाभों एवं प्रक्रिया को समझाया।
 

चतुर्थ सत्र में बाल कल्याण समिति, चंडीगढ़ की अध्यक्षा डॉ. गुरप्रीत कौर ने पॉक्सो मामलों में बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड केयर संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। अंतिम सत्र में पॉक्सो कोर्ट की पीठासीन अधिकारी डॉ. याशिका एवं लोक अभियोजक सुश्री मनिंदर कौर ने पुलिस अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए पॉक्सो मामलों की जांच एवं सुनवाई के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, यू.टी. चंडीगढ़ के सचिव-सह-मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री शिव कुमार शर्मा सभी सत्रों में उपस्थित रहे।  सुनील कुमार ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को बाल संरक्षण कानूनों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा पुलिस, बाल कल्याण समिति, विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि पॉक्सो अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। प्रतिभागियों द्वारा कार्यशाला को सराहा गया। यह कार्यक्रम बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं न्याय सुनिश्चित करने हेतु एक समन्वित एवं संवेदनशील व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X