नई दिल्ली,डॉ नदीम अहमद : ए जे डायमंड्स एंड गोल्ड की फाउंडर एवं पी न्यूज़ की ब्रांड एंबेसडर अंजली माथारू का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्य अंदाज में मनाया गया। यह खास सेलिब्रेशन दिल्ली के प्रसिद्ध स्थल Romeo by Rutba में आयोजित किया गया, जहां फैमिली, फ्रेंड्स और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, एयर होस्टेस, ब्लॉगर्स, मॉडल्स, सीनियर मॉडल्स, बिजनेस वूमेन, प्रोफेसर्स, सीए सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अंजली मथारू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, खुशी और शानदार माहौल देखने को मिला।
मेहमानों ने केक कटिंग सेरेमनी में भाग लिया और संगीत व मनोरंजन के बीच इस खास मौके को यादगार बनाया। अतिथियों ने अंजली मथारू के व्यक्तित्व, सामाजिक जुड़ाव और प्रोफेशनल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश भी देते हैं।