Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश

Updated on Wednesday, May 20, 2026 18:18 PM IST

चंडीगढ़, 20 मई: पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल की। राज्यपाल ने अपने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए पेट्रोल एवं डीजल वाहनों का उपयोग न कर सार्वजनिक एवं वैकल्पिक परिवहन साधनों का प्रयोग कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया।
 
प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में खाड़ी देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनज़र देशवासियों से पेट्रोलियम संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन की बचत करने की अपील की गई थी। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए राज्यपाल श्री कटारिया ने निर्णय लिया कि वे प्रत्येक बुधवार को पेट्रोल एवं डीजल चालित वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। आज प्रातः राज्यपाल अपने स्टाफ सहित इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से बलटाना में रेलवे अंडर ब्रिज के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इसके उपरांत वे यू.टी. सचिवालय, चंडीगढ़ तक इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से गए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
 
बुधवार को पेट्रोल-डीजल वाहनों के उपयोग से परहेज कर पेश की नई मिसाल
चंडीगढ़ प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ईंधन संरक्षण और सतत परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल, पैदल, सीटीयू बसों तथा कारपूलिंग के माध्यम से आवागमन कर इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई।
मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी पहलें भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकती हैं। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता से भी अपील की कि वे सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहनों, साइकिल तथा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें।
उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ में इस पहल के सकारात्मक परिणाम आने के बाद वे पंजाब सरकार से भी इसी प्रकार के वैकल्पिक एवं पर्यावरण हितैषी उपायों को अपनाने का आग्रह करेंगे। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए आम जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि देशहित में सामूहिक प्रयास ही भविष्य की चुनौतियों का समाधान बन सकते हैं।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X