Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

विधायकों की अनदेखी करने वाले अफसरों पर कार्रवाई नहीं चाहती सरकार!

Updated on Friday, June 05, 2020 11:19 AM IST

चंडीगढ़। एक तरफ हरियाणा सरकार विधायकों की सुनवाई न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है तो दूसरी तरफ विधानसभा द्वारा इस मामले में कार्रवाई करने वाली विशेषाधिकार हनन कमेटी का गठन नहीं किया गया है। विधानसभा स्पीकर द्वारा बुधवार की रात विधानसभा की कमेटियों का गठन कर दिया गया है। इसमें विशेषाधिकार हनन कमेटी को छोड़ दिया गया है।
हरियाणा विधानसभा में पहली बार विधायकों को उनकी पसंद की कमेटियों में जगह मिली है। इस बार स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी विधायकों से कमेटियों में शामिल होने के लिए तीन-तीन विकल्प मांगे थे। बुधवार को अलग-अलग 12 कमेटियों के गठन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

(SUBHEAD)

पिछली बार की तरह इस बार भी विशेषाधिकार हनन कमेटी का गठन नहीं हो सका है। विधानसभा में इसे सबसे पावरफुल कमेटी माना जाता है। इस कमेटी में शामिल होने के लिए विधायकों में होड़ भी रहती है। इसका बड़ा कारण यह है कि विधायकों की अनदेखी के मामले में इसी कमेटी के पास अधिकारियों को तलब करने के अधिकार हैं। विधायकों तक के मामलों की सुनवाई यही कमेटी करती है।
विधानसभा स्पीकर द्वारा विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की गई बैठक में भी विशेषाधिकार हनन कमेटी का मुद्दा उठा था। इसी बैठक में विधायकों ने अधिकारियों पर फोन तक नहीं उठाने के आरोप जड़े थे। सरकार ने लिखित में अधिकारियों को सांसदों व विधायकों की सुनवाई करने के आदेश भी जारी किए। वहीं दूसरी ओर, बुधवार को गठित की गई अलग-अलग 12 कमेटियों में से अधिकांश विधायकों को मनचाही कमेटियों में जगह मिली है।
सभी बारह कमेटियों के चेयरमैन की पहली बैठक स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने 9 जून को बुलाई है। विधानसभा में होने वाली इस बैठक में कमेटियों को प्रभावी बनाने की रणनीति बनेगी। अभी तक कमेटियां रुटीन में बैठकें करती रहीं और हर साल उनकी रिपोर्ट सदन में पेश होती रही। हर विभाग की कमेटी को प्रभावशाली ही नहीं शक्तिशाली भी बनाया जाएगा। अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। कमेटियों की सिफारिश पर काम होगा। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता के अनुसार बहुत जल्द विशेषाधिकार हनन कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। गठित कमेटियों के चेयरमैन की 9 को बैठक बुलाई है। सभी कमेटियों की वर्किंग में सुधार पर विस्तृत रूप से चर्चा होगी।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X