Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चंडीगढ़ ने विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ की बैठक 

Updated on Friday, May 15, 2026 22:02 PM IST

चंडीगढ़, 15 मई 2026: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 14.05.2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की गई है, जिसमें 16 राज्यों एवं 3 केंद्रशासित प्रदेशों के साथ केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी शामिल किया गया है।
 
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यक्रम एवं प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु सुश्री प्रेर्णा पुरी, आईएएस, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 
बैठक के प्रारंभ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ में अंतिम गहन पुनरीक्षण वर्ष 2002 में किया गया था। तीव्र शहरीकरण, निरंतर प्रवासन, 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर मतदाता बनने वाले नए युवा नागरिकों की संख्या में वृद्धि, मृत्यु संबंधी सूचनाओं के समय पर प्राप्त न होने तथा अवैध विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने जैसी परिस्थितियों को देखते हुए त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करने के लिए यह गहन पुनरीक्षण आवश्यक हो गया है। SIR की अर्हता तिथि 01.07.2026 निर्धारित की गई है।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। इस विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा हटाने की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी बनी रहे।
 
उन्होंने आगे जानकारी दी कि घर-घर सत्यापन के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पूर्व-भरे हुए गणना प्रपत्र (Pre-filled Enumeration Form) के साथ प्रत्येक घर पर तीन बार जाएंगे। यदि संबंधित व्यक्ति घर पर उपलब्ध नहीं होता है, तो BLO गणना प्रपत्र को दरवाजे के नीचे डाल देंगे तथा अगली यात्रा के दौरान उसे प्राप्त करेंगे। नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भरकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। BLO अपने साथ घोषणा पत्र सहित प्रपत्र संख्या-6 भी लेकर जाएंगे, ताकि पात्र युवा नागरिकों का मतदाता के रूप में पंजीकरण किया जा सके।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि SIR एक सहभागी प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता, राजनीतिक दल एवं निर्वाचन अधिकारी सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए (Booth Level Agents) नियुक्त करने का आग्रह किया गया, ताकि प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि SIR प्रक्रिया पूर्ण होने तक इस प्रकार की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया।
 
बैठक में यह भी बताया गया कि गणना चरण के दौरान एक बीएलए प्रतिदिन अधिकतम 50 गणना प्रपत्र जमा कर सकता है। गणना चरण समाप्त होने के पश्चात अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं विलोपित (Absent, Shifted, Deleted - ASD) मतदाताओं की सूची संबंधित पार्ट BLO द्वारा बीएलए को उपलब्ध कराई जाएगी। बीएलए को आगामी दिनों में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आम जनता एवं मतदाताओं की सहायता हेतु विभिन्न कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बीमार, दिव्यांग एवं वंचित वर्गों को आवश्यक सहयोग एवं सहायता भी सुनिश्चित की जाएगी तथा विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे।
 
सभी मतदान केंद्रों पर दिनांक 16.05.2026 (शनिवार) एवं 17.05.2026 (रविवार) को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यू.टी. चंडीगढ़ के निवासियों से अपील करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वे पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण (Previous SIR) से संबंधित अपने विवरण का सत्यापन कर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के साथ साझा करें ताकि मैपिंग प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण की जा सके। पूर्व SIR से संबंधित विवरण Voters’ Service Portal तथा CEO Chandigarh की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
 
किसी भी सहायता हेतु नागरिक कार्य दिवसों में मतदाता हेल्पलाइन नंबर “1950” पर संपर्क कर सकते हैं अथवा ECINET मोबाइल एप्लिकेशन पर उपलब्ध “Book a Call Request with BLO” सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। बैठक में एडीसी-सह-निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) अमनदीप सिंह भट्टी, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी राजीव तिवारी सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़ कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X