Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की बैठक आयोजित

Updated on Thursday, May 14, 2026 21:31 PM IST

चंडीगढ़, 14 मई, 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु राज्य समन्वय समिति की बैठक आज यूटी सचिवालय, चंडीगढ़ के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सचिव, यू.टी. चंडीगढ़, मंदीप सिंह बराड़, आईएएस ने की।
 
बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD), राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK), स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम (SHWP), एनीमिया मुक्त भारत (AMB) तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़; निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं-सह-प्रबंध निदेशक, एनएचएम; परियोजना निदेशक, राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी; निदेशक स्कूल शिक्षा; पीजीआईएमईआर के सामुदायिक चिकित्सा एवं स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ विभाग तथा सोशल पीडियाट्रिक्स विभाग, एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर के प्रतिनिधियों सहित सामाजिक कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 
बैठक के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की उपलब्धियों एवं कवरेज की समीक्षा की। कार्यक्रम अधिकारी, आरबीएसके द्वारा कार्यक्रमों की प्रगति एवं गतिविधियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। स्वास्थ्य सचिव ने किशोरों में विभिन्न रोगों के भार की भी समीक्षा की तथा जागरूकता एवं रोकथाम संबंधी गतिविधियों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने पीयर एजुकेटर कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल नोडल शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि किशोरों तक बेहतर पहुंच एवं सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
 
एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के बेहतर परिणामों हेतु उन्होंने विद्यालयों में आयरन एवं फोलिक एसिड की खुराक के सेवन के लिए एक निर्धारित दिन एवं समय तय करने का भी सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के सहयोग से मृदा जनित कृमि संक्रमण (STH) पर एक सर्वेक्षण करवाने के निर्देश दिए। बैठक का समापन विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा एनएचएम कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों एवं किशोरों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने पर बल देते हुए किया गया।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X