Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

युवा आर्किटेक्ट्स को मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

Updated on Thursday, May 14, 2026 20:55 PM IST

चंडीगढ़। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना है, जहां वह आपस में जुड़ सकें,मिलकर काम कर सकें और तेज़ी से बदलते आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अपने नए-नए विचार साझा कर सकें। 

इंडस्ट्री के दिग्गजों ने ‘इन्स एंड आउट्स-2026’ एक्सपो पर बनाई रणनीति
इमारत निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक पर होगा मंथन

यह फोरम शिक्षा जगत, इंडस्ट्री और प्रोफेशनल्स के बीच की खाई को पाटने का प्रयास करता है, साथ ही उभरते हुए आर्किटेक्ट्स के बीच रचनात्मकता, स्थिरता और आधुनिक डिज़ाइन सोच को बढ़ावा देता है। पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, भारती सूद ने युवा आर्किटेक्ट्स का इस फोरम में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सक्रिय इंडस्ट्री संस्था है, जो इंडस्ट्री के विकास को मज़बूत करने, नीतियों की वकालत करने, व्यावसायिक नेटवर्क बनाने और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स व उद्यमियों के लिए आपसी सहयोग वाले मंच तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।


कार्यक्रम के दौरान पीएचडीसीसीआई द्वारा प्रस्तुत ‘इन्स एंड आउट्स-2026’ के बारे में प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह एक्सपो आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए इस क्षेत्र के सबसे प्रमुख मंचों में से एक के रूप में उभरा है। आधुनिक आर्किटेक्चर के भविष्य को समझना की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनरों और इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों के लिए नई-नई टेक्नोलॉजी, टिकाऊ समाधान, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक डिज़ाइन के नए रुझानों को प्रदर्शित करेगा।
पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और आर्किटेक्चर व कंस्ट्रक्शन सेक्टर के युवा प्रोफेशनल्स के बीच आपसी जुड़ाव, सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'यंग आर्किटेक्ट्स फोरम के लॉन्च की सराहना की। ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ के अध्यक्ष और जाने-माने आर्किटेक्ट सुकुमार जेरथ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इंडस्ट्री के साथ सीधे संवाद, ज्ञान के आदान-प्रदान और व्यावसायिक विकास के माध्यम से युवा आर्किटेक्ट्स को तराशने में इस तरह के मंच की कितनी अहम भूमिका होती है।
चंडीगढ़ चैप्टर के सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, आर्किटेक्ट्स, उद्योग से जुड़े लोगों और प्रतिभागियों का उनकी उत्साहपूर्ण उपस्थिति और बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में चैंबर के पंजाब राज्य चैप्टर के मोहाली क्षेत्र के संयोजक इंजीनियर रवजीत सिंह और ट्रेड फेयर सलाहकार हरदीप सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X