Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हिंसा: अरुणाचल में सेना के बेस पर उग्रवादियों का हमला, कोई हताहत नहीं

Updated on Tuesday, October 10, 2017 23:13 PM IST

ईटानगर,10 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) अरुणाचल प्रदेश के नियाउसा स्थित सेना के ठिकाने (सीओबी) पर संदिग्ध उग्रवादियों ने सोमवार देर रात हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस बीच, पुलिस ने इस हमले के पीछे नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन खपलांग गुट का हाथ होने की आशंका जताई है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संभवत: इस हमले को एनएससीएन (के) के उग्रवादियों ने अंजाम दिया है। कोहिमा में रक्षा प्रवक्ता कर्नल चिरणजीत कंवर ने बताया कि लोगों के एक समूह ने देर रात लगभग सवा एक बजे लोंगडिंग जिले के नियाउसा में स्थित कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) पर छोटे हथियारों से पांच से 10 राउंड गोलियां चलाई और एक लाथोड ग्रेनेड दागा। कंवर ने बताया कि संतरियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद हमलावर भाग गए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया, सीओबी में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इलाके के ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर जवाबी गोलीबारी को नियंत्रित रखा गया। उन्होंने बताया कि हमलावरों के खिलाफ अभियान शुरू किया जा रहा है। लोंगडिंग के पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हमले के पीछे जिले में सक्रिय नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (खापलांग) का हाथ है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X