Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

भाजपा अटल जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Updated on Monday, May 11, 2026 20:14 PM IST

चंडीगढ़, 11 मई 2026: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग श्रृंखला के अंतर्गत भारत रत्न अटल जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 9 एवं 10 मई 2026 को सर्व हितकारी शिक्षा निकेतन, बड़ोग (सोलन) में जिला अध्यक्ष खुशविंदर सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत रत्न अटल जिला क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों, जिला टीम एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास तथा पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना रहा।
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 13 वक्ताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं मार्गदर्शन प्रशिक्षुओं के समक्ष प्रस्तुत किए। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने अपने सत्र में “देश के समक्ष चुनौतियां : राजनीतिक एवं सामाजिक” विषय पर विस्तार से संबोधित करते हुए वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
डॉ. दविंदर कुमार मनियाल ने “कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्व बोध” विषय पर संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया। सतनाम सिंह संधू ने “मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं” विषय पर केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी।
कश्मीर सिंह, विभाग कार्यवाह जिला सोलन ने “विचार परिवार” विषय पर संगठनात्मक विचारधारा की गहराई से जानकारी साझा की। रामवीर भट्टी ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर पार्टी की वैचारिक यात्रा और संघर्षपूर्ण इतिहास को विस्तार से रखा।


संजय टंडन ने “कार्य पद्धति” विषय पर संगठन के कार्य संचालन एवं कार्यशैली को समझाया। संजीव राणा ने “बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं SIR” विषय पर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।
शक्ति प्रकाश देवशाली ने “कार्य विस्तार” विषय पर संगठन विस्तार के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत किया। शिवेंद्र मंडोत्रा ने “सोशल मीडिया, नई तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म” विषय पर आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर अपने विचार रखे।
सतेंद्र सिंह ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर पार्टी की मूल विचारधारा एवं राष्ट्रवादी सोच को विस्तार से समझाया। महेश इंद्र सिद्धू ने “नगर निगम की कार्यपद्धति एवं आगामी निगम चुनाव” विषय पर मार्गदर्शन दिया, जबकि महेंद्र कुमार निराला ने “व्यवहारिक सत्र” के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक व्यवहार एवं नेतृत्व क्षमता के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रभारी रवि रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन में जिला महामंत्री वी. के. बाली एवं रणजोध जमवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं वर्ग प्रभारी हरीश गर्ग, वर्ग प्रमुख राजेंद्र जोशी तथा कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर समीर चाकू ने पूरे प्रशिक्षण शिविर के संचालन, व्यवस्थाओं एवं समन्वय को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X