Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मुफ्त पोषण किट वितरण

Updated on Monday, May 11, 2026 20:12 PM IST

चंडीगढ़, 11 मई 2026: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के मेडिकल प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टी.बी. मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 मई 2026 को आर.एच.टी.सी. पलसोरा एवं सी.एच.सी. डिस्पेंसरी दादू माजरा में मुफ्त टी.बी. पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना टी.बी. मुक्त भारत केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक के स्वस्थ भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पौष्टिक एवं प्रोटीन युक्त आहार पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश का मेडिकल प्रकोष्ठ पिछले पांच महीनों से निरंतर टी.बी. मरीजों को मुफ्त पोषण युक्त आहार किट उपलब्ध करवाकर सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण में सामाजिक संगठनों और सेवा भाव रखने वाले नागरिकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में राजस्थान परिवार के अध्यक्ष राज किशोर एवं उनकी टीम ने भी सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए टी.बी. मरीजों को प्रोटीन एवं पोषण से भरपूर आहार किट वितरित की। उनके इस मानवीय सहयोग और जनसेवा भावना की उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम में स्टेट टी.बी. ऑफिसर डॉ. नवनीत कंवर, डॉ. माला (इंचार्ज, दादू माजरा डिस्पेंसरी), डॉ. अनीता चौहान (ऑफिसर, सेंटर टी.बी. डिवीजन), मेडिकल सेल के कन्वीनर ललित तकियार, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, को-कन्वीनर दीपक पाठक, अनु सिंगला, डॉ. मीना चड्ढा तथा संजय अरोड़ा की उपस्थिति में सभी टी.बी. मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने समाज के सक्षम वर्ग से भी इस प्रकार के जनसेवा अभियानों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि भारत को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X