Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस वालंटियर्स नामांकन एवं कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण

Updated on Friday, May 08, 2026 19:10 PM IST

चंडीगढ़, 8 मई: पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन, चंडीगढ़ में आयोजित सिविल डिफेंस वालंटियर्स के कॉफी टेबल बुक लोकार्पण एवं नामांकन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सिविल डिफेंस वालंटियरिज्म के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रशासक ने वालंटियर्स के दूसरे बैच का स्वागत किया तथा आपदा तैयारी, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सामुदायिक सशक्तिकरण में सिविल डिफेंस वालंटियर्स की बढ़ती भूमिका और योगदान को सराहा।
 
सिविल डिफेंस वालंटियर्स राष्ट्रीय सुरक्षा की दूसरी पंक्ति : राज्यपाल कटारिया
आज चंडीगढ़ में 330 से अधिक वालंटियर्स का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासक ने जनसुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं सामुदायिक सेवा में योगदान देने वाले सिविल डिफेंस वालंटियर्स को सम्मानित भी किया।
 

विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का भी प्रशासक ने अवलोकन किया। “यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी” थीम का उल्लेख करते हुए उन्होंने सेवा, करुणा और राष्ट्र निर्माण में स्वैच्छिक सहभागिता की भावना पर बल दिया।
 चंडीगढ़ प्रशासन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं सिविल डिफेंस चंडीगढ़ की सराहना करते हुए प्रशासक ने इस पहल को जागरूकता, तैयारी, स्वयंसेवा और सामुदायिक सशक्तिकरण का सशक्त मंच बताया। “ऑपरेशन सिंदूर” के एक वर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे भारत की एकता, अनुशासन, साहस और दृढ़ता का प्रतीक बताया।
 

प्रशासक ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स की बाढ़ राहत, मानसून सहायता, जागरूकता अभियानों, मॉक ड्रिल, स्वच्छता अभियानों तथा “सूर्यकिरण एयर शो” एवं “चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन 2026” जैसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने सिविल डिफेंस वालंटियर्स को आपातकालीन परिस्थितियों में “राष्ट्रीय सुरक्षा की दूसरी पंक्ति” बताते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर, सिविल डिफेंस वालंटियर्स एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
 

 

Readers' Comments
Suman 6/2/2024 8:23:13 PM

बहुत अच्छी सेवा 🙏🙏🌹

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X