Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अंतरजातीय विवाहों के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायतें

Updated on Sunday, May 31, 2020 18:49 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में कई दशकों से विवाद का विषय रहे अंतरजातीय विवाहों के मुद्दे पर हरियाणा की खाप पंचायतें एकजुट हो रही हैं। खापों के प्रतिनिधि अंतरजातीय विवाहों का तो समर्थन कर रहे हैं लेकिन ऑनर किलिंग को रोकने के लिए थ्री जी (गांव, गौत्र व गवांहड) का फार्मूला लागू करने की मांग कर रहे हैं। खापों को इस बात का भी रंज है कि ऑनर किलिंग (इज्जत के लिए हत्या) का दाग अभी तक उनके माथे से नहीं मिटा है। खाप पंचायतों ने दावा किया कि वह न तो आनर किलिंग का समर्थन करती हैं और न ही आनर किलिंग कराती हैं। यदि कोई आनर किलिंग होती है तो वह विशुद्ध रूप से लडक़ी या लडक़े के परिवार वालों का फैसला है, जिसका खापे किसी सूरत में समर्थन नहीं करेंगी।

(SUBHEAD)

रविवार को राष्ट्रीय महाखाप महापंचायत के प्रयासों से दूसरी डिजिटल महाखाप महापंचायत में हरियाणा व पड़ोसी राज्यों की 45 खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हजारों लोगों ने इस डिजिटल महापंचायत को लाइव भी देखा। महापंचायत में बोलते हुए राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स ने अंतरजातीय विवाहों का समर्थन किया, लेकिन लिव इन रिलेशनशिप की मुखालफत की। वत्स ने कहा कि अंतरजातीय शादियों से पहले परिवार का समर्थन बेहद जरूरी है। अमेरिका से महापंचायत में जुड़ी सीमा अलवाद ने कहा कि खापों को अपने गलत निर्णय नव दंपतियों पर नहीं थोपने चाहिए।

महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान तुलसी ग्रेवाल ने कहा कि अंतरजातीय विवाहों का विरोध व्यक्ति की सामाजिक हैसियत देखकर किया जाता है। यदि कोई आर्थिक रूप से मजबूत और आत्म स्वावलंबी है तो उसका कोई विरोध नहीं करता। खाप पंचायतें अंतरजातीय विवाहों के हक में हैं। झाड़सा 360 खाप के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकरान ने एक कौम का रिश्ता एक ही कौम में होने की तरफदारी की। परिवारों की सहमति के बना होने वाली शादियां ज्यादा नहीं चल पाती।

(SUBHEAD2)

उन्होंने गांव की गांव, एक समान गौत्र और आसपास के गवाहंड में शादियों का खुला विरोध किया। बनवाला खाप के प्रधान पवनजीत सिंह ने कहा कि खापों के गांवों की गांवों में ही शादियां उचित नहीं है। अगर लडक़ा और लडक़ी सेटल हैं तो शादियां कामयाब हो जाती हैं। वरना 90 फीसदी लव मैरिज कामयाब नहीं हो सकती। डागर खाप के प्रधान नत्थू सिंह ने कहा कि अलग-अलग गौत्रों की खाप में अंतरजातीय विवाह हो सकते हैं।

(SUBHEAD3)

गठवाला मलिक खाप के अध्यक्ष बलबीर मलिक ने कहा कि समय के हिसाब से मान्यताएं बदलती रहती हैं। कैप्टन महावीर लोहान के बेटे देव लोहान ने कहा कि शादी सुखी रहने के लिए की जानी चाहिए। राष्ट्रीय महाखाप महापंचायत के संयोजक सुनील जागलान ने कहा कि अंतरजातीय विवाहों के प्रति जागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। ज्योति यादव ने कहा कि औरतों को वस्तुओं से नापना छोडऩा होगा।

(MOREPIC1)

अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े भी हुए शामिल

महापंचायत में अंतरजातीय विवाह करने वाले दो प्रेमी जोड़े भी शामिल हुए। अंतरजातीय विवाह करने वाले सुरेंद्र व कोमल तथा पवन व सुनीता ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी शादियों को सामाजिक और पारिवारिक मान्यता मिलनी चाहिए। इन जोड़ों ने इस प्लेटफार्म पर अपने अनुभव सांझा किए।

 

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X