Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पंचकूला निगम चुनाव: वोटर लिस्ट पर विवाद गहराया

Updated on Wednesday, May 06, 2026 20:17 PM IST

पंचकूला हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह तथा राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्रकारों को संबोधित किया। उनके साथ पंचकूला जिला अध्यक्ष संजय चौहान भी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार के वोट चोरी के षड्यंत्र की कलई खुल गई है। पहले देश के अलग-अलग राज्यों में वोट चोरी की गई, और अब पंचकूला नगर निगम चुनाव में भी यही घिनौना खेल दोहराने पर उतारू है। सत्ता की इस अंधी भूख का कोई अंत नहीं है, इसकी कोई सीमा नहीं है, कोई नैतिक पड़ाव नहीं है, कोई शर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने भी दिल्ली में मीडिया के सामने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा और चुनाव आयुक्त की मिलीभगत से की जा रही वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में लगभग एक माह में पंचकूला नगर निगम की मतदाता सूचियों का अध्ययन किया तो यह यह धांधली पकड़ में आई। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रकार की गड़बड़ियों की संख्या और भी अधिक हो सकती है।

*वोट चोर सरकार का नया कारनामा, पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 में लोकतंत्र की हत्या की साजिश- राव नरेंद्र सिंह

भाजपा का असली मॉडल – वोट चोरी करो, जनादेश लूटो और लोकतंत्र को बंधक बना लो- रणदीप सिंह सुरजेवाला

पंचकूला में वोटर लिस्ट की खुली लूट – 8,543 वोट डबल या ट्रिपल, यानी 17,086 वोट – यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है - रणदीप सिंह सुरजेवाला


उन्होंने कहा कि पंचकूला हरियाणा का दिल है, यह शहर राज्य की पहचान है, राज्य की आन है। लेकिन भाजपा ने अपने 12 साल के कुशासन में इस गौरवशाली शहर को बेबसी और बदहाली के कगार पर ला खड़ा किया है। भाजपा की तथाकथित "ट्रिपल इंजन सरकार" असल में “ट्रिपल भ्रष्टाचार” की पहचान बन गई है। पंचकूला की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुकी है।
वही रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा यह बात भली-भांति जानती है की जनता अब उनके काले कारनामों को जान चुकी है और उनके खिलाफ हो चुकी है। इसी लिए एक बार फिर, वह अपने पुराने हथकंडों पर उतर आई है – एक बार फिर, वोट चोरी।
यह हम नहीं कह रहे हैं, यह मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा का अपना डेटा है। वोटर लिस्ट के अध्ययन पर साफ तौर से सामने आया है कि पंचकूला नगर निगम में 8,543 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दो-दो बार दर्ज हैं, यानी कुल 17,086 डुप्लिकेट एंट्रियां।
नगर निगम के 20 वार्डों की मतदाता सूचियों का वार्डवार स्वतंत्र क्रॉस-वेरिफिकेशन करने पर यह सनसनीखेज और चौंकाने वाला सच सामने आया है। पंचकूला नगर निगम के कुल मतदाता लगभग 2.8 लाख हैं, और इस डुप्लिकेशन का वास्तविक दायरा 17,086 से भी अधिक होने की पूरी गुंजाइश है, क्योंकि यह जांच सीमित समय और सीमित संसाधनों में नागरिकों ने स्वयं की है। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा के काले कारनामों को लेकर स्टेट इलेक्शन कमीशन व रिटर्निंग अधिकारी से मुलाकात कर बाकायदा एक ज्ञापन दिया और 17,086 डुप्लिकेट वोटों की सूची भी सौंपी। यह ज्ञापन Annexure A1 संलग्न है और 8,543 डुप्लिकेट वोटों की सूची Annexure A2 संलग्न है।
17,086 डुप्लिकेट एंट्री कोई दुर्घटना नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि ज्ञापन देते समय स्थानीय विधायक श्री चंद्र मोहन भी उनके साथ थे।
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि इस पैमाने की धांधली मतदाता सूची तैयार करने, संशोधित करने और अंतिम रूप देने वाले अधिकारियों व भाजपा सरकार की सक्रिय मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।
उन्होंने कहा यह अकेली घटना नहीं है। यह उस सड़ी हुई व्यवस्था का एक और अध्याय है जिसे भाजपा ने पूरे देश में स्थापित किया है।
10 मई 2026 को होने वाली संपूर्ण मतदान प्रक्रिया उस मतदाता सूची पर आधारित है जिसमें 17,086 डुप्लिकेट एंट्रियां मौजूद हैं, और संभवतः हजारों और। यह पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है।
उन्होंने कहा कि
संपूर्ण मतदाता सूची को तत्काल स्वच्छ, संशोधित और शुद्ध किया जाए। सभी डुप्लिकेट एंट्रियों को चिन्हित कर हटाया जाए और शुद्ध वार्डवार मतदाता सूची सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित की जाए।
इन डुप्लिकेट एंट्रियों के किए जाने की परिस्थितियों की समयबद्ध और संपूर्ण जांच का आदेश दिया जाए, जिसमें सभी अधिकारीगण, मतदाता सूची तैयार करने वाले चुनाव आयोग के तंत्र और इस हेरफेर में सहयोग करने वाले भाजपा के व्यक्तियों की जांच शामिल हो।
जांच के आधार पर भारतीय दंड संहिता 1860, जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और नगर निगम अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत FIR दर्ज हो। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यह निगम का चुनाव पारदर्शिता के साथ हो।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X