Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

बंगाल, असम व पांडुचेरी में जनविश्वास और मजबूत नेतृत्व की विजय : डॉ. सतीश पूनिया

Updated on Tuesday, May 05, 2026 20:04 PM IST

चंडीगढ़, 4 मई। हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की शानदार जीत को ऐतिहासिक और जनविश्वास की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह विजय देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।
पश्चिम बंगाल में पहली बार हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर डॉ. पूनिया ने कहा कि बंगाल की जनता भय, भ्रष्टाचार और हिंसा के माहौल से मुक्ति चाहती थी और विकास तथा सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती थी। इसी सोच के साथ जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत बंगाल की जनता के विश्वास और भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत हुई है।


बंगाल में पहली बार हुई भाजपा की प्रचंड जीत पीएम मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति का परिणाम : डा. सतीश पूनिया


डॉ. पूनिया ने कहा कि बंगाल में जनता ने ममता सरकार के भय और भ्रष्टाचार तथा दमन की नीति को उखाड़ फेंका है। जनता ने भाजपा की विकास और राष्ट्रहित की नीति पर विश्वास जताया है।  उन्होंने कहा कि बंगाल में मतदाताओं ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। लोगों ने भाजपा को जीताकर बंगाल में विकास की राजनीति को चुना है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और जनहितकारी योजनाएं लागू की हैं, उनका प्रभाव पूरे देश में दिखाई दे रहा है। गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कदमों ने जनता का विश्वास मजबूत किया है, जिसका परिणाम इन चुनावों में स्पष्ट रूप से सामने आया है।
डॉ. पूनिया ने बिहार, बंगाल और असम की जनता का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरी तरह से जनता को समर्पित है। जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा और एनडीए को समर्थन दिया है, पार्टी उस पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता ने तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति को नकारते हुए विकास और पारदर्शिता के मार्ग को चुना है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X