Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

इंडस्ट्रियल, आईटी, मेडिकल और टूरिज्म हब जब मोहाली में संभव हैं, तो पंचकूला में क्यों नहीं: रणदीप सुरजेवाला

Updated on Tuesday, May 05, 2026 19:23 PM IST

पंचकूला। नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने पंचकूला बार एसोसिएशन में आयोजित एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार और अवसरवादी राजनीति में लिप्त है तथा उसका विकास से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार घोटालों की सरकार बनकर रह गई है, जहां एक घोटाले की आंच ठंडी भी नहीं पड़ती कि दूसरा सामने आ जाता है। सुरजेवाला ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पंजाब के नज़दीकी शहर मोहाली में इंडस्ट्रियल, आईटी, मेडिकल और टूरिज्म हब विकसित हो सकते हैं, तो पंचकूला में ऐसा क्यों नहीं हो पा रहा।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा जनहित में काम करने की नहीं है। यह नहीं चाहती कि आम जनता शिक्षित और सशक्त बने, क्योंकि जागरूक नागरिक अपने अधिकारों की मांग करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अनावश्यक और भारी-भरकम टैक्स लगाकर जनता को परेशान कर रही है।
सुरजेवाला ने कहा कि आज आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर उसे बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
कांग्रेस की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा विकास और जनकल्याण के मार्ग पर चलती है। उन्होंने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी का समर्थन करते हुए कहा कि उम्मीदवार मेहनती, कर्मठ, ईमानदार और एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका दिया जाता है, तो वे निश्चित रूप से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी और पंचकूला के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगी। इस कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद, कर्मवीर बौद्ध, पंचकूला विधायक चंद्र मोहन, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी, सुधा भारद्वाज, रविंदर रावल, रणधीर राणा, दीपांशु बंसल, विजय बंसल, नरेश मान, उदय मेहंदीरत्ता, चारु चावला, कमल दहिया, यशपाल खन्ना, पवन कुमार, राजवीर राणा ,सतीश कादियान , सलीम दबकौरी रणधीर मलिक, सविता चौहान, सुनीता मान, रणविजय एवं कई कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X