Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कबूतरबाजी का शिकार होकर अमेरिका गए थे हरियाणवी, 70 थानों में एफआईआर दर्ज

Updated on Saturday, May 30, 2020 11:34 AM IST

चंडीगढ़। अपनी जमीनें गिरवीं रखकर अमेरिका गए हरियाणा वासियों ने इंसाफ के लिए अब पुलिस से गुहार लगाई है। गृहमंत्रालय के निर्देशों पर हरियाणा के 70 लोगों ने प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में उन फर्जी ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सभी युवक कबूतरबाजों को मोटी रकम देकर गैर कानूनी ढंग से अमेरिका गए थे और वहां पकड़े गए तथा जेल में डाल दिए गए।
अमेरिका ने हालही में हरियाणा के 76 लोगों को डिपोर्ट किया था। इनमें से अधिकतर को एकांतवास में रखा गया है। इनमें से अधिकतर लोग फर्जी ट्रेवल एजेंटों के चंगुल में फंसकर गलत तरीके से अमेरिका पहुंचे थे। इस मामले की जांच हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीके अग्रवाल द्वारा की जा रही है।
अब तक हुई जांच में पता चला कि डिपोर्ट होकर वापस लौटने वालों में से कोई अपना मकान बेचकर विदेश गया था तो किसी के मां-बाप ने प्लाट, दुकान और जमीनें बेचकर अपने लाडलों को डालर कमाने के लिए विदेश भेजा था।
गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में बताया कि इस मामले में अब तक 70 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। सभी युवक एफआईआर में उन तमाम लोगों के नाम लिखवा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें विदेश भेजा और उसके बदले में पैसे लिए। प्रत्येक व्यक्ति के नाम से एफआईआर हो रही है और उसमें ही कबूतरबाजों द्वारा ली जाने वाली रकम का उल्लेख है। गृह मंत्री ने बताया कि हरियाणा में कई गिरोह सक्रिय हैं। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव से कहा गया है कि सभी ऐसे लोगों की सूची उन्हें सौंपी जाए, जो विदेश भेजने का काम करते हैं। इनमें ऐसी सूची भी तलब की गई है, जो अवैध ढंग से लोगों को विदेश भेजते हैं। इन संख्या सैकड़ों में हो सकती है। गृह मंत्री के अनुसार हरियाणा सरकार अब ऐसे लोगों का भी पता लगाने में जुटी है, जो विदेश गए हुए हैं। हरियाणा के विदेश गए तमाम लोगों की सूची तलब की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कौन व्यक्ति किस एजेंट के जरिये किस काम के लिए किस देश में गया हुआ है।
बाक्स--
मैक्सिको के रास्ते पहुंचाया अमेरिका
गृह मंत्री ने माना कि डिपोर्ट होकर आए इन सभी हरियाणा के युवाओं को गैर कानूनी तरीके से भेजा गया था। उन्हें कभी कभी जंगल में रखा गया तो कभी कश्ती में समुंदर में घुमाया गया। मैक्सिको में जाकर वहां के रास्ते इन लोगों को अमेरिका में उतारा गया। यह लोग डालर कमाने वहां गए थे। उनके मां बाप और भाई बहनों की आंखों में कई तरह के सपने थे। कुछ ने रिश्तेदारों से कर्ज लिए थे। कुछ ने ब्याज पर पैसा उठाया था और वहां जाकर यह युवक जेल चले गए। हमने सभी की एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सभी एफआइआर दर्ज होने के बाद इन कबूतरबाजों को हिरासत में ले लिया जाएगा

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X