Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पंचकूला मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मांगे वोट

Updated on Monday, May 04, 2026 18:14 PM IST

पंचकूला, 4 मई : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला की जनता से कांग्रेस के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और सभी 20 पार्षद प्रत्याशियों से मुकाकात की व विशेष पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पंचकूला निगम चुनाव में कांग्रेस की प्रबल जीत का भरोसा जताया। हुड्डा ने कहा कि तीनों निगमों के चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में पंचकूला में कोई विकास नहीं हुआ। सड़कें टूटी हुई हैं और शहर की स्थिति बेहद खराब है। पंचकूला प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से सटा हुआ शहर है, फिर भी यहां विकास की उपेक्षा हुई है।

कहा- भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए कांग्रेस को जिताएगी जनता
हरियाणा की हालत देखने की बजाए, पंजाब के दौरों में व्यस्त मुख्यमंत्री- हुड्डा
ना पंजाब की जनता और ना ही पंचूकला की जनता देगी बीजेपी को वोट- हुड्डा


हुड्डा ने पंचकूला निगम में 160 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि घोटाले को बड़े स्तर पर अंजाम दिया गया है। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के मेयर उम्मीदवार के पास ही पहले सड़कों के निर्माण का ठेका था। हुड्डा ने पूछा कि जिसने सड़कें ऐसी बनाई हैं, वह मेयर बनकर क्या विकास कर सकता है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य अब देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन चुका है। यहां बेरोजगारी चरम पर है, ऑर्गनाइज्ड क्राइम बढ़ रहा है और लगातार रंगदारी व फिरौती मांगी जा रही है। उन्होंने कई व्यापारियों से फिरौती मांगे जाने का उदाहरण दिया। लेकिन प्रदेश की इस हालत पर ध्यान देने की बजाए मुख्यमंत्री पंजाब के दौरे करने में बिजी हैं। लेकिन हरियाणा की हालत देखकर बीजेपी को ना पंजाब की जनता वोट करेगी और ना ही पंचकूला की।
हुड्डा ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर कहा कि 1966 से 2014 तक प्रदेश पर 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो इन 11 वर्षों में बढ़कर पांच लाख करोड़ रुपये हो गया है। HSVP को गरीब और मध्यम वर्ग को प्लॉट देने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब प्लॉटों की नीलामी में प्रॉपर्टी डीलर खरीद रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पंचकूला की मौजूदा समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पानी निकासी, सीवरेज, सफाई और सीसीटीवी की दुर्दशा सबके सामने है। कांग्रेस निगमों में भ्रष्टाचार समाप्त कर पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाएगी। महिला आरक्षण पर हुड्डा ने कहा कि बीजेपी केवल बातें कर रही है और इसे परिसीमन के साथ जोड़कर लटका रही है। 2023 में बिल पास होने के बाद 2026 में नोटिफिकेशन किया गया, जिससे बीजेपी की नीयत साफ है। कांग्रेस ने निगम चुनाव में 5 में से 4 जगह महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने महिलाओं को टिकट ही नहीं दिए।

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 साल पुरानी TMC सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी को मिला, जबकि हरियाणा में 11 साल पुरानी बीजेपी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचकूला निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को मजबूत उम्मीदवार बताते हुए कहा कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने पंचकूला की जनता से अपील की कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसने और विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।

नेता प्रतिपक्ष के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद वरुण मुलाना, राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई,पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, दिव्यांशु, लहरी सिंह,संजीव भारद्वाज जिलाध्यक्ष संजय चौहान, मनवीर गिल,रविंदर रावल,चाँदवीर हुड्डा, भूपेंद्र भूपी, राजेन्द्र कक्कर ,सलीम,संदीप सोही,अनूप कुमार,रोशन लाल,राकेश सोंधी,पंचकूला मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज और सभी वार्ड प्रत्याशी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X