Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पंचकूला में धूमधाम से निकली नौनाथ झंडा शोभायात्रा

Updated on Sunday, May 03, 2026 18:55 PM IST

पंचकूला: सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) ट्राईसिटी द्वारा आयोजित वार्षिक 'नौ नाथ झंडा शोभायात्रा' इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद भक्तों का जोश कम नहीं हुआ और शहर बाबाजी के जयकारों से गुंजायमान रहा। ट्रस्ट के चेयरमैन विक्रांत शर्मा ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष मई माह के पहले रविवार को आयोजित की जाती है। इस बार यात्रा का शुभारंभ प्राचीन शिव बाबा मंदिर (रैला, सेक्टर 12) से हुआ। इसके बाद यात्रा रैली, सेक्टर 14, और सेक्टर 15 से होती हुई सेक्टर 11 में संपन्न हुई।

समाजसेवी पंडित आरके शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान काले बादल छाए रहे और मूसलाधार बारिश हुई, लेकिन श्रद्धालु बिना रुके भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। विशेष बात यह रही कि जैसे ही यात्रा अपने गंतव्य (सेक्टर 11) पर पहुंची, बारिश थम गई, जिसे भक्तों ने बाबाजी का आशीर्वाद और चमत्कार माना। कार्यक्रम कमेटी के प्रधान निर्मल लुवाणा और भगत रमेश रैला के अनुसार, मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।

-भारी बरसात भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं का उत्साह
-6 मई को सजेगी विशाल 'हिमाचली धाम'

 

मुख्य आकर्षण: चंडीगढ़ की प्रसिद्ध गायिका मोनिका शर्मा और गायक लखबीर सिंह "लखा" ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आँधी व भारी बारिश में भी भक्तजन भजनों में मस्ती से झूमते नाचते हुए गंतव्य तक पहुँचे।

यात्रा के समापन पर 'बाबे दा प्रशादा' (भंडारा) वितरित किया गया। इस मौक़े पर सभी बाबा जी के भक्तों को रोट-प्रसाद के साथ राविंद्र नक्कई सपरिवार द्वारा सेवा में सुबह नाश्ता दिया गया।

सामाजिक उद्देश्य

ऊमेश शर्मा तथा समाजसेवी हरीश शर्मा ने साझा किया कि इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और मानव कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है।

मुख्य आकर्षण-
“सिद्ध जोगी पौणाहारी सर्वसाझां वार्षिक भजन उत्सव व हिमाचली धाम "

आयोजक विक्रांत शर्मा और उमेश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के उपलक्ष्य में बुधवार, 6 मई, सायं 6 बजे से शुभारंभ होकर, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 10, पंचकूला में “सिद्ध जोगी पौणाहारी सर्वसाझां वार्षिक भजन उत्सव-2026 के साथ 'विशाल हिमाचली धाम' का भी आयोजन किया जाएगा।

विशेषता: यह धाम पूरी तरह से हिमाचली संस्कृति और पारंपरिक तरीके से तैयार की जाती है, जिसका ट्राईसिटी में विशेष आकर्षण रहता है।

संगीत संध्या: हिमाचल के प्रसिद्ध गायक अमित मित्तू बाबा जी के भजनों से भक्तों को निहाल करेंगे।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X