Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026 के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल, भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने किया भव्य आयोजन का ऐलान

Updated on Wednesday, April 29, 2026 22:59 PM IST

चंडीगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के खेल प्रकोष्ठ द्वारा आज प्रदेश कार्यालय, सेक्टर-33 में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, खेल प्रकोष्ठ के कन्वीनर प्रभजीत सिंह लांबा, सह-कन्वीनर हरीश कक्कड़ एवं प्रदेश सचिव मीनाक्षी ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खेल प्रकोष्ठ के कन्वीनर प्रभजीत सिंह लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने जानकारी दी कि भाजपा चंडीगढ़ का खेल प्रकोष्ठ युवाओं को खेलों के माध्यम से एक सकारात्मक दिशा देने के लिए “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन विशेष रूप से अंडर-19 आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों के लिए किया जा रहा है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, रग्बी, नेटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस तथा ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं ऊंची कूद सहित कुल 11 खेलों का आयोजन किया जाएगा। यह खेल महोत्सव 11 मई से 17 मई 2026 तक पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
प्रभजीत सिंह लांबा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ के युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि जब युवा खेलों में व्यस्त रहेंगे, तो वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनेंगे। खेल न केवल अनुशासन सिखाते हैं बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” के लिए पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें। अब तक 700 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है। पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 9 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक खिलाड़ी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं:
https://tinyurl.com/khelogames2026⁠�
इस अवसर पर 38वीं जूनियर नेटबॉल नेशनल अंडर-19 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चंडीगढ़ टीम को भी सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर में 23 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई थी, जिसमें चंडीगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा इन खिलाड़ियों को प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में सम्मानित किया गया तथा उन्हें ट्रैकसूट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे चंडीगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, यूटी चंडीगढ़ द्वारा टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।
अंत में सभी वक्ताओं ने कहा कि भाजपा चंडीगढ़ का खेल प्रकोष्ठ भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा और उन्हें एक स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X