Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा में छह साल से सरकारी टिड्डी दल चट कर रहा किसानों की फसल:अभय चौटाला

Updated on Thursday, May 28, 2020 18:39 PM IST

 


चंडीगढ़। हरियाणा में टिड्डी दल के बढ़ते हुए खतरे से किसानों के चेहरे मुर्झाए हुए हैं क्योंकि एक तरफ तो सरसों व गेहूं की फसलों के सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा उचित भाव न मिलना और दूसरी तरफ बेची हुई गेहूं की अदायगी न होना चिंता का विषय बनती जा रही है। यह बात इनेलो के वरिष्ठ नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने एक बयान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार का ये कहना कि हरियाणा के सभी उपायुक्तों को आदेश दे दिया है कि वह टिड्डी दल से फसलों के बचाव के लिए उपयुक्त प्रबंध करे और उपायुक्तों ने आगे कृषि व राजस्व अधिकारियों को आदेश मानने के लिए कह दिया है।

(MOREPIC1) 

परंतु हैरानी की बात है कि यह अप्रैल से बार-बार खबरें आ रही हैं कि टिड्डी दल किसी भी समय हमला कर सकता है। परंतु सरकार ने सिवाय आदेश पारित करने के अभी तक जमीनी स्तर पर कोई उपयुक्त प्रबंध नहीं किए हैं। क्या सरकार ने अधिकारियों को टिड्डी दल आने से पहले कीटनाशक दवाइयों का एरियर स्प्रे आदि करने के दिशा-निर्देश दे दिए हैं या नहीं।

(SUBHEAD)

उन्होंने कहा कि किसान तो पहले ही कर्ज के मारे आत्महत्याएं कर रहे हैं, ऊपर से कोरोना के कहर ने दूध, सब्जी, मछली पालन एवं पोल्ट्री फार्म आदि का कार्य करने वाले किसानों को जमीन पर ला दिया है। किसानों को उनकी सब्जियों आदि का लागत मूल्य पूरा न होने की वजह से उनको सडक़ों पर फैंकना पड़ा। टिड्डी दल तो अब आया है परंतु सरकारी टिड्डी दल तो छह साल से हरियाणा में राज कर रहा है जो हर वर्ष धान की फसल को चट कर जाता है और किसान की खून-पसीने की कमाई खरीद एजेंसियों की मार्फत यह कौडिय़ों के भाव खरीदता है।

(SUBHEAD2)

इनेलो नेता ने कहा कि इस पुराने टिड्डी दल के साथ वर्ष 2019 में एक नया दल और शामिल हो गया जिसने तो सरसों और गेहूं की फसल को चट करने के साथ-साथ किसान, मजदूरों का जोक की तरह खून भी चूस डाला। इस दल ने 100 रुपए शराब की बोतल को 400 रुपए में बेचा जिसकी वजह से इस दल से संबंधित तमाम लोगों ने गरीब लोगों का खून चूसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बड़ी अजीब बात है कि इस दल का दबदबा इतना देखा कि गृह मंत्री जैसा निडर नेता भी यह बयान देता है कि एडवोकेट जनरल ने एसईटी को शक्तियां देने से इनकार कर दिया है और इससे ज्यादा मैं और क्या कर सकता हूं? इस हालात में हरियाणा के किसानों को एक टिड्डी दल का खतरा नहीं है, इनको तो जो सरकारी टिड्डी दल है, उससे भी दिन-रात निपटना पड़ता है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X