Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान: तैयारियों की समीक्षा

Updated on Saturday, April 25, 2026 21:00 PM IST

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत आज प्रदेश कार्यालय, सेक्टर-33 कमलम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी प्रशिक्षण महा अभियान के तहत सभी जिलों में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेना रहा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण महा अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभियान के विभिन्न चरणों, कार्यप्रणाली और अपेक्षित परिणामों को स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ताओं को इसे गंभीरता और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चंडीगढ़ प्रदेश के सभी जिलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश से बाहर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को व्यापक अनुभव और बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन मंच पर उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण महा अभियान के संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, सह-संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल एवं शक्ति देवशाली, तथा प्रदर्शनी के संयोजक रमेश सहोर भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान को संगठन की मजबूती का आधार बनाते हुए इसे सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X