पंचकूला। पंचकूला नगर निगम में वार्ड नंबर चार से भाजपा प्रत्याशी भारत हितेषी ने शनिवार को अपने समर्थकों समेत नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने ऐलान किया कि वह पार्षद बनने के बाद अपने वार्ड में जल भराव की समस्या का समाधान करवाएंगे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा के संगठन मंत्री फणेंद्र नाथ, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल तथा हरियाणा फार्मेसी कांउसिल के चेयरमैन बीबी सिंघल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों के माध्यम से इस चुनाव मे जीत दर्ज करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी भारत हितेषी ने किया नामांकन
भारत हितेषी ने कहा कि पिछले दस वर्षों मे भाजपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बल पर वह लोगों से वोट मांगेंगे। अपने वार्ड को लेकर भविष्य का एजेंडा बताते हुए उन्होंने कहा कि इस वार्ड के अंतर्गत सेक्टर नौ व दस आते हैं। इन सेक्टरो को आदर्श सेक्टर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से इस वार्ड की समस्या जलभराव की है। इस दिशा में कुछ काम पीछे हुआ है लेकिन भी परिणाम नहीं आए हैं। उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने वार्ड के लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाना होगा। इसके अलावा यहां सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा। महिलाओं के साथ होने वाली झपटमारी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। मौजूदा हरियाणा सरकार के टॉप एजेंडे मे महिला सुरक्षा है। इसी के मद्देनजर वह भी अपने वार्ड में महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करेंगे