Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

दिल्ली: 3 घंटे सड़क पर बेहोश पड़ा रहा 65 साल का बुजुर्ग, कोरोना के डर से लोगों ने छोड़ा और हुई मौत 

Updated on Thursday, May 28, 2020 16:31 PM IST

नई दिल्ली, 28 मई : राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से खौफ का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। दक्षिण दिल्ली के यूसुफ सराय इलाके में 65 साल का एक बुजुर्ग 3 घंटे से ज्यादा वक्त तक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा रहा और कोई उसके पास फटकने तक के लिए तैयार नहीं हुआ। लोग उसे दूर से ही देखते रहे और किसी ने कोरोना वायरस के डर से उसके पास जाने की हिम्मत नहीं दिखाई। वह शख्स घंटों तक उसी तरह बिना मदद के भीषण गर्मी में राजधानी की एक व्यस्ततम सड़क पर वैसे ही पड़ा रहा। बाद में जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो उसे वहां पहले से ही मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना बुधवार दोपहर की है, जब तापमान दिल्ली में सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा था। कई घंटों बाद कुछ पुलिस वाले पीपीई किट पहनकर उसे बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस वाले उसे फौरन उठाकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए और डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने बताया कि मृतक एम्स अस्पताल का पूर्व अटेंडेंट था। जिस इलाके में बुजुर्ग बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा था, वह दक्षिणी दिल्ली का एक अपस्केल इलाका माना जाता है। असल में कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। पिछले एक दिन में ही सक्रमण के मामलों में यहां रिकॉर्ड इजाफा हुआ है, जिसमें राजधानी में कोरोना के 792 नए मामले और जुड़ गए हैं। इन्हें मिलाकर दिल्ली में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 15,257 हो चुकी है और अब तक 303 लोगों की जान भी जा चुकी है। पिछले एक दिन में ही यहां कुल 15 मौतें दर्ज की गई हैं। शायद यही वजह है कि लोग इतने डर गए कि कोई बुजुर्ग को पानी देने के लिए भी करीब नहीं गया और आखिरकार बेहोशी और शरीर झुलसा देने वाली गर्मी में उसकी जान चली गई।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X