चंडीगढ़। युवा कांग्रेस ने नियुक्ति पत्र जारी किया। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। पत्र में चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह की पत्नी साक्षी शर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी और चंडीगढ़ के संसद मनीष तिवारी, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी सत्यवान गहलोत, अध्यक्ष दीपक लुभाना का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है। उसका निर्वहन वह पूर्ण कर्तव्य व ईमानदारी से करूंगी। साथ ही पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।