Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

जनगणना 2027: डिजिटल स्व-गणना को बढ़ावा, एच. राजेश प्रसाद ने किया ऑनलाइन पंजीकरण

Updated on Thursday, April 16, 2026 18:14 PM IST

चंडीगढ़, 16.04.2026: जनगणना 2027 में डिजिटल सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस ने आज ऑनलाइन जनगणना पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक अपना स्व-गणना (Self-Enumeration) पूर्ण किया। इस प्रक्रिया में डॉ. नवजोत खोसा, आईएएस, निदेशक, जनगणना संचालन निदेशालय, यूटी चंडीगढ़ तथा श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस, उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, यूटी चंडीगढ़ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। यह पहल यूटी प्रशासन की तकनीक के उपयोग द्वारा पारदर्शी, कुशल एवं नागरिक-अनुकूल जनगणना सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मुख्य सचिव द्वारा स्व-गणना कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है, जिससे नागरिकों को इस सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक डिजिटल प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन जानकारी भर सकते हैं, जिससे समय की बचत के साथ-साथ आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होती है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रभावी योजना निर्माण एवं नीतिगत निर्णयों के लिए सटीक आंकड़ों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और जनगणना प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। जनगणना संचालन निदेशालय, यूटी चंडीगढ़ तथा उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, यूटी चंडीगढ़ द्वारा स्व-गणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। नागरिकों की सहायता हेतु एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन (1855) भी स्थापित की गई है, जहां किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक जनगणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर जाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी स्व-गणना पूर्ण करें। एकत्रित की गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए, जनगणना अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप उपयोग में लाई जाएगी। मुख्य सचिव द्वारा सफलतापूर्वक की गई स्व-गणना, जनगणना 2027 के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे व्यापक जनसहभागिता को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
 

 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X