Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

अंबेडकर जयंती पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, “स्वच्छता और सम्मान” का संदेश

Updated on Sunday, April 12, 2026 17:53 PM IST

चंडीगढ़, 12 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर पार्टी द्वारा पूरे शहर में विभिन्न सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के सभी जिलों में बाबा साहेब की प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अभियान के प्रदेश संयोजक भारत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने स्वयं नेतृत्व करते हुए स्वच्छता अभियान को गति प्रदान की।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित खेरवाल, प्रदेश सचिव सोनिया दुग्गल एवं जिला अध्यक्ष रेखा सूद सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दूसरा प्रमुख कार्यक्रम रामदरबार क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहाँ सीनियर डिप्टी मेयर जस्मनप्रीत सिंह एवं जिला संयोजक विक्की शेरा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा की विशेष रूप से साफ-सफाई कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तीसरा कार्यक्रम मौली जागरां के विकास नगर में आयोजित हुआ, जहाँ डिप्टी मेयर पूनम शर्मा, काउंसलर मनोज सोनकर एवं जिला संयोजक राजकिशोर की उपस्थिति में अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक भारत कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित जनसमूह को बाबा साहेब के महान विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान एवं सामाजिक समरसता के संदेश से अवगत कराया गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
भारतीय जनता पार्टी सदैव बाबा साहेब के विचारों, आदर्शों और उनके सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी भावना के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर जिला संयोजक सतपाल, अभिषेक, रवि आदिवाल, सागर द्रविड़, रोहित घावरी, संजय टांक, सुरिंदर कुमार एवं अश्वनी शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X