Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

लॉकडाउन में शादी की तारीख बढ़ी आगे, 80 किलोमीटर पैदल चलकर मंगेतर के पास पहुंची दुल्हन 

Updated on Saturday, May 23, 2020 11:55 AM IST

कानपुर, 23 मई । कोरोना वायरस महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन पिछले 25 मार्च से लगा हुआ है, जो 31 मई तक चलेगा। लॉकडाउन के चलते कुछ लोगों ने अपनी शादी की तारीखों में बदलाव किया है तो वहीं, कुछ लोगों की शादी चर्चाओं में रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आया है। शादी की डेट लगातार आगे बढ़ने से नाराज एक 19 वर्षीय युवती ने बड़ा फैसला लिया। वह घर पर बिना किसी को जानकारी दिए अपने होने वाले पति के घर जो 80 किलोमीटर दूर था वहां जाने के लिये पैदल ही निकल पड़ी। लॉकडाउन में युवती के हौसले और पैरों में पड़े छाले देखकर लोग दंग रहे गए।   4 मई को दोनों के परिजनों तय की थी शादी 19 साल की गोल्डी कानपुर देहात के मंगलपुर की रहने वाली है। गोल्डी का प्रेम-प्रसंग कन्नौज जिले के बैसपुर के रहने वाले वीरेंद्र कुमार से चल रहा था। जिसकी जानकारी होने पर दोनों परिवारों ने 4 मई को शादी तय कर दी। लॉकडाउन के चलते शादी न होने पर गोल्डी और वीरेंद्र उदास रहने लगे। जिसके बाद गोल्डी ने बड़ा फैसला लिया और लगातार 12 घंटे पैदल चलकर दूल्हे वीरेंद्र कुमार राठौर के गांव कन्नौज के बैसपुर पहुंच गई। दूल्हे के परिजन अचानक से दुलहन को देखकर चौंक गए। उन्होंने फिर भी उसका स्वागत किया और उसके परिजन से बात की। विधि-विधान से हुई दोनों की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद दूल्हे के गांव के एक मंदिर में विधि-विधान से गोल्डी और वीरेंद्र की शादी करा दी गई। गांव वालों ने भी दोनों की शादी का समर्थन किया और समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखा। करीब 80 किलोमीटर पैदल चलने के बाद गोल्डी के पैरों में छाले पड़ गए यह देखकर लेाग दंग रहे गए। समाजसेवी गौरव पटेल ने भी मौके पर पहुंच कर दोनों को आशीर्वाद दिया। किसी को बताए बिना छोड़ा था घर गोल्डी ने बताया कि 4 मई को उसकी शादी तय की गई थी, जो लॉकडाउन की वजह से टाल दी गई थी। हम लॉकडाउन 3.0 के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन उसे भी 17 मई से बढ़कार 31 मई तक कर दिया गया। दुलहन ने कहा कि हमारे परिवार के लोग शादी को फिर से टालने पर विचार कर रहे थे लेकिन मैंने फैसला किया कि मैं अपनी शादी के बीच इस महामारी को नहीं आने दूंगी। मैंने किसी को बताए बिना घर छोड़ दिया।
 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X