Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

प्रशासक ने जीएमसीएच-32, ग्रुप होम-31 और एसपीसीए-38 का औचक निरीक्षण किया

Updated on Thursday, April 02, 2026 20:57 PM IST

चंडीगढ़, 2 अप्रैल: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक, गुलाब चंद कटारिया ने सुविधाओं और सेवाओं की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ की तीन संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। ये दौरे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, संवेदनशील व्यक्तियों की समावेशी देखभाल और चंडीगढ़ में पशु कल्याण को सुदृढ़ करने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

उन्होंने सबसे पहले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32 (GMCH-32) का दौरा किया और इमरजेंसी एवं ट्रॉमा ब्लॉक का निरीक्षण किया उन्होंने ट्रायेज, सर्जिकल, मेडिसिन और बाल रोग आपातकालीन वार्डों का दौरा किया तथा मरीजों से बातचीत की, जिनमें से अधिकांश ने उपचार से संतोष व्यक्त किया।उन्होंने ब्लड कलेक्शन सेंटर, अल्ट्रासाउंड कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा आपातकालीन ऑपरेशन थिएटरों के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद प्रशासक ने ग्रुप होम, सेक्टर-31 का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। ग्रुप होम मानसिक बीमारी, बौद्धिक दिव्यांगता और ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्तियों को देखभाल और पुनर्वास सहायता प्रदान करता है। उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया, निवासियों एवं स्टाफ से बातचीत की और एडमिशन्स प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षित एवं सहयोगी वातावरण बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की तथा निर्देश दिए कि अधिक पात्र लाभार्थियों तक सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता और आउटरीच बढ़ाई जाए।

इसके बाद उन्होंने सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स, सेक्टर-38 (एसपीसीए-38) का दौरा किया। उन्होंने स्वच्छता एवं रख-रखाव की समीक्षा की, कुत्तों, बिल्लियों और पक्षियों के लिए बनाए गए क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा घायल एवं बीमार पशुओं के उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आक्रामक कुत्तों के प्रबंधन के संबंधित विवरण भी मांगा और उचित मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नियमित निरीक्षण और सुदृढ़ निगरानी के निर्देश दिए ताकि पशु देखभाल में सुधार हो सके।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X