Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कोरोना के इलाज में काफी कारगर है रेमेडिसविर दवा, तेजी से ठीक हो रहे मरीज

Updated on Saturday, May 23, 2020 11:19 AM IST

 नई दिल्ली , 23 मई:    चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने दुनिया में अब तक 52 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस की वजह से अब तक 3.38 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कोरोना की वैक्सीन खोजने में पूरी दुनिया के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। वहीं एक अध्ययन के मुताबिक गिल्ड साइंसेज इंक की रेमेडिसविर दवा को मंजूरी दी गई है। ये दवा सिर्फ स्वस्थ मरीजों पर काम कर रही है, जो वेंटिलेटर या फिर हार्ट बायपास मशीनों पर निर्भर नहीं है। रिकवरी रेट को बढ़ा रही ये दवा न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक इस रेमेडिसविर से जिन लोगों का इलाज किया गया, उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ। इसके साथ ही वे 11 दिनों में डिस्चार्ज हो गए। वहीं प्लेसबो से जिन लोगों का इलाज किया गया था, वो औसतन 15 दिन में ठीक हो रहे थे। ये भी संकेत मिले हैं कि इस दवा से सर्वाइवल रेट में वृद्धि हुई है। रेमेडिसविर के रोगियों में 7.1% और प्लेसबो में 11.9% मरीज दो सप्ताह के भीतर मर गए। विशेषज्ञों के मुताबिक रेमेडिसविर रिकवरी के वक्त को 27 फीसदी तक कम कर रहा है। डेटा का हुआ विश्लेषण कुछ निवेशकों ने शुरू में उपलब्ध कम जानकारी की वजह से इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। निष्कर्षों पर पहली नजर तब पड़ी जब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के प्रमुख एंथोनी फौसी ने पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ ओवल कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान नतीजों पर विश्लेषण किया। शोधकर्ताओं ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में सभी डेटा उपलब्ध होने से पहले प्रारंभिक परिणामों का विश्लेषण किया। गिल्ड साइंसेज इंक के मुताबिक प्रकाशित अध्ययन में रोगियों में रेमेडिसविर के उपयोग का समर्थन किया गया है और कहा गया है कि इसका सबसे बड़ा लाभ उन लोगों में देखा गया है, जिन्हें वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं है। रोगियों के एक ही समूह को देखने वाले एक अन्य अध्ययन को शीघ्र ही प्रकाशित किया जाना चाहिए। अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित आपको बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 53,06,235 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 3,40,047 लोगों की मौत हुई है, जबकि 21,60,156 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। मौजूदा वक्त में अमेरिका कोरोना का केंद्र बना हुआ है। वहां पर अब तक 16,45,094 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें से 97 हजार लोगों की मौत हुई है। वैक्सीन नहीं होने के कारण कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X