Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पशुपालकों के लिए टेलीमेडिसिन सुविधा की शुरुआत

Updated on Friday, March 27, 2026 19:08 PM IST

चंडीगढ़, 27 मार्च, 2026: पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पशुपालकों के लिए टेलीमेडिसिन के माध्यम से निःशुल्क परामर्श सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा का उद्घाटन आज दिनांक 27 मार्च, 2026 को प्रदीप कुमार, सचिव, पशुपालन, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा किया गया।

सेवा के शुभारंभ के अवसर पर सचिव, पशुपालन ने कहा कि पशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुदृढ़ करने में टेलीमेडिसिन की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार द्वारा One Nation One Health (ONOH) पहल के अनुरूप, NITI Aayog के मार्गदर्शन में इस सेवा को पूरे देश में लागू किया जा रहा है। चंडीगढ़ में भी इस दिशा में प्रयास किए गए हैं और आज से यह सेवा पशुपालकों के लिए शुरू हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त, 2021 को National Digital Health Mission (NDHM) की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य एक एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली स्थापित करना है, जिससे पशु चिकित्सकों और पशुपालकों को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जा सके तथा वास्तविक समय में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। नवीन, निदेशक, पशुपालन ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से पशुपालकों को उन परिस्थितियों में अपने पशुओं को पशु चिकित्सालय ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जहां उनकी शारीरिक उपस्थिति आवश्यक नहीं होती, जैसे ऑपरेशन के बाद फॉलो-अप, सामान्य परामर्श, निगरानी तथा स्वास्थ्य कैलेंडर संबंधी मार्गदर्शन आदि। यह पहल पशुओं, उनके पालकों तथा पशु स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रामक जूनोटिक (पशुजनित) रोगों से सुरक्षित रखने तथा उनके प्रसार के जोखिम को कम करने में सहायक सिद्ध होगी।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X