Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

बराला,धनखड़ व नायब सैनी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में

Updated on Friday, May 22, 2020 19:22 PM IST

चंडीगढ़, 22 मई। कोरोना के कारण बीच में अटके हरियाणा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया अब दोबारा जल्द शुरू होगी। प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में शामिल भाजपा के नेताओं ने लॉकडाउन छूट मिलने के बाद जहां दिल्ली दरबार में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है वहीं जिला अध्यक्ष के लिए भी भागदौड़ शुरू हो चुकी है।
हरियाणा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस साल जनवरी माह के दौरान संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसके चलते पार्टी ने सक्रिय कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख तथा बूथ प्रमुखों का चुनाव किया। इसके बाद फरवरी माह के दौरान मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया भी पूरी हो गई। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके लिए जिला स्तर पर सभी दावेदारों के बारे में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया और लगभग सभी जिलों से अध्यक्षों के नाम भी फाइनल हो गए।
इस बीच 17 मार्च को हरियाणा में कोरोना का पहला मामला सामने आया और 23 मार्च से लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन के चलते सभी नेता अपने-अपने घरों तक सीमित हो गए और पार्टी का संगठन चुनाव टल गया। जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया तो पूरी हो चुकी है लेकिन घोषणा अभी तक नहीं हुई है। अब लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद प्रदेश में फिर से राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा सांसद नायब सैनी तथा वर्तमान अध्यक्ष सुभाष बराला ने फिर लॉबिंग शुरू कर दी है।
भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष के साथ-साथ संघ के कोटे से आने वाले संगठन मंत्री पद पर भी बदलाव की तैयारी कर ली है। निवर्तमान संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के विदा होने के बाद इस पद हरियाणा में संघ के विभाग प्रचारक के रूप में सक्रिय एक नेता तथा एक अन्य बाहरी नेता प्रबल दावेदार हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा दोनों में से किसी एक नाम को जल्द ही फाइनल किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X