Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

सेक्टर-39 डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, डिजिटल शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम

Updated on Monday, March 23, 2026 20:47 PM IST

चंडीगढ़:- भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के प्रयासों से सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-39 डी में विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है। एसएमएल इसुजु द्वारा 15 कंप्यूटर प्रदान कर तैयार की गई यह लैब शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आई है। इस पहल से न केवल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि वे डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को सशक्त भी बना सकेंगे। कंप्यूटर लैब का उद्घाटन शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा एवं डीपीआई स्कूल नीतीश सिंगला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर एसोचैम चंडीगढ़ के अध्यक्ष एवं एसएमएल इसुजु के प्रतिनिधि राकेश भल्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, इंटेलेक्चुअल सेल की कन्वीनर डॉ. मोनिका बी. सूद, मंडल अध्यक्ष अमित नागर, पार्षद गुरबख्श कौर, स्कूल प्रिंसिपल एवं स्कूल स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जब उनके संज्ञान में यह बात आई कि स्कूल में कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो उन्होंने इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्णय लिया। उन्होंने एसएमएल इसुजु के प्रतिनिधि एवं एसोचैम चंडीगढ़ के अध्यक्ष राकेश भल्ला से संपर्क स्थापित किया, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप स्कूल को 15 कंप्यूटर दान स्वरूप प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक लैब की स्थापना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
उन्होंने आगे कहा कि आज का समय डिजिटल क्रांति का है, जहां कंप्यूटर ज्ञान के बिना आगे बढ़ना लगभग असंभव है। ऐसे में स्कूल स्तर से ही बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। कंप्यूटर शिक्षा से बच्चों में तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित होती है, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायक बनाती है।
जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने यह भी कहा कि कंप्यूटर शिक्षा न केवल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करती है। इससे उन्हें भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं और वे देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं।
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X