Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

लॉकडाउन:देश में घरेलू हिंसा बढ़ी हरियाणा में घटी

Updated on Friday, May 22, 2020 11:05 AM IST

चंडीगढ़। एक तरफ जहां लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में घरेलू हिंसा व महिला उत्पीडऩ की घटनाओं में अचानक वृद्धि हुई है वहीं हरियाणा में हालात इसके एकदम उलट हैं। हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान महिला उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा की घटनाओं में कमी आई है। हरियाणा पुलिस के पास आई शिकायतों को अगर गौर से देखा जाए तो हरियाणा की स्थिति पड़ोसी राज्यों के मुकाबले एकदम उलट है। हरियाणा में 22 मार्च को जनता कफ्र्यू के बाद 23 मार्च से चरणबद्ध लॉकडाउन शुरू हो गया था। लॉकडाउन में हर तरफ से ऐसी खबरें आई जिसमें कहा गया कि घरेलू हिंसा, महिलाओं के साथ मारपीट व उत्पीडऩ की घटनाएं बढ़ रही हैं। हरियाणा में इस तरह की खबरें तो आई लेकिन पुलिस के पास आने वाली शिकायतों की अगर पिछले साल के साथ तुलना की जाए तो यह आंकड़ा कम है।
हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1091 चलाया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर 25 मार्च से 13 मई तक घरेलू हिंसा से संबंधित कुल 5935 शिकायतें आई। इनमें ज्यादातर पति व ससुर के विरूद्ध थी। जिसमें महिलाओं ने मारपीट करने, अभद्र व्यवहार करने आदि जैसे आरोप लगाए थे। इसके अलावा कई केस घरेलू बातों को लेकर नौक-झौंक बढऩे के संबंध में थे। पुलिस ने ज्यादातर मामलों को कांउसलिंग के माध्यम से सुलझाया। इसके बावजूद 26 केसों में एफआईआर दर्ज की गई। दूसरी तरफ पिछले साल इसी अवधि के दौरान पुलिस के पास कुल 6060 शिकायतें आई थी। जिनमें से 74 को एफआईआर के लिए भेजा गया।
हरियाणा में लॉकडाउन की उपरोक्त अवधि के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म, अभद्रता आदि की कुल 12060 कॉल आई हैं। जिनमें से 175 केसों में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके उलट पिछले साल इसी अवधि के दौरान 12 हजार 986 शिकायतें पुलिस के पास आई थी। जिनमें से 587 में एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए गए थे। हरियाणा पुलिस में एसपी क्राइम अंगेस्ट वूमैन कमलदीप गोयल के अनुसार अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि के दौरान महिलाओं के खिलाफ होने वाली उत्पीडऩ की घटनाओं में कमी आना बेहद सकारात्मक व सुखद पहलू है। देश के कई राज्यों से लॉकडाउन के दौरान महिला उत्पीडऩ की घटनाएं बढऩे की खबरें आ रही हैं लेकिन हरियाणा इस मामले में अन्य राज्यों से अलग रहा है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X