Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुरुग्राम में आयोजित हुई देश की पहली डिजीटल ग्रामसभा

Updated on Thursday, May 21, 2020 11:07 AM IST

चंडीगढ़, 20 मई। लॉकडाउन के दौरान ज्वलंत मुद्दों पर आए दिन वैबीनार का आयोजन आमतौर पर हो रहा है लेकिन साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार को सेल्फी विद डॉटर फांउडेशन ने अनोखी पहल करके कोरोना कॉल में देश की पहली ऑनलाइन ग्राम सभा का आयोजन किया। बीबीपुर मॉडल पर आयोजित इस ग्राम सभा में जहां पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखी वहीं सरपंच की मौजूदगी में बकायदा कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। दिलचस्प बात यह है कि समूची ग्राम पंचायत के सदस्य जहां अपने-अपने घरों से जूम एप के माध्यम से जुड़े वहीं भारी संख्या में ग्रामीण भी अपने-अपने घरों से डिजीटल माध्यम से इस सभा के गवाह बने। सेल्फी विद डॉटर फांउडेशन के अध्यक्ष सुनील जागलान ने बताया कि सामाजिक दृष्टि से उत्थान के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी फांउडेशन द्वारा हरियाणा के सौ गावों को गोद लिया गया है। इन गावों में बीबीपुर मॉडल को लागू करने के लिए पिछले कई वर्षों से काम हो रहा है।
जागलान ने बताया कि फांउडेशन द्वारा ज्वलंत मुद्दों पर जहां वैबीनार का आयोजन किया जा रहा है वहीं देश में सबसे पहला प्रयास करते हुए आज गुरुग्राम के सोहना उपमंडल के अंतर्गत आते गांव नयागांव में ऑनलाइन ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आईटी तकनीक के साथ जोड़ते हुए लॉकडाउन में सरकार के निर्देशों का पालन करना तथा उनके रूके हुए विकास कार्यो को दोबारा पटरी पर लाना है।
आज सरपंच सुरज्ञान सिंह की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा में वार्ड सदस्य शिशिर कुमार ने जहां कच्ची गलियों को पक्का करने की समस्या को उठाया वहीं वार्ड नंबर पांच के सदस्य विनय दुबे ने राशन कार्ड नहीं बनने, पानी निकासी जैसे कई मुद्दे उठाए। ग्राम सभा के दौरान सदस्यों ने शमशान घाट, स्ट्रीट लाइट आदि जैसे मुद्दे उठाए। ग्राम सचिव गंगाराम ने अपने कार्यालय से इस सभा की कार्यवाही लिखी। इस ऑनलाइन बैठक में पंचायत विकास विभाग के पूर्व उपनिदेशक आर.के. मेहता ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में इस तरह से ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना जरूरी है। सरकार को इस तरह का मॉडल सभी गावों में लागू करना चाहिए।
बाक्स---
क्या है बीबीपुर मॉडल
क्या है बीबीपुर मॉडल-जींद जिले के गांव बीबीपुर देश का पहला ऐसा गांव है जहां बेटियों को समाज में मान-सम्मान दिलाने की दिशा में कई तरह के सफल प्रयोग किए जा रहे हैं। वर्ष 2010 में ग्राम पंचायत की देश की सबसे पहली वेबसाईट व ऑनलाइन आरटीआई देने वाला हाईटेक ग्राम पंचायत के रूप में जाना जाता है। बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने अपने गांव में जहां महिला पंचायत का आयोजन करवाया वहीं गांव में घरों के आगे बेटियों के नाम तख्ती लगाने की परंपरा शुरू की।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा के जींद जिला में महिला सशक्तिकरण अथवा जागरूकता की दिशा में किए जा रहे कार्य पसंद आए। सेल्फी विद डॉटर फांउडेशन के चेयरमैन सुनील जागलान ने बीबीपुर मॉडल ऑफ विमेन एम्पावरमेंट एंड विलेज डवलपमेंट, युवाओं को जागरूक करने, लाडो स्वाभिमान द्वारा सशक्तिकरण और पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक करने के कई कार्यक्रम चलाए। जिसके चलते तत्कालीन राष्ट्रपति ने वर्ष 2016 में विकास के लिए गुरुग्राम के पांच गावों को गोद लिया था।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X