Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कोरोना से लडऩे में मददगार होगी अर्सेनिक एल्बम-30

Updated on Thursday, May 21, 2020 11:00 AM IST


चंडीगढ़। कोरोना के चलते हरियाणा सरकार जहां आयुष विभाग के माध्यम से देसी नुस्खों का प्रचार किया जा रहा है वहीं आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं का चलन फिर से बढ़ गया है। इसी कड़ी के बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपॅथिक फिजिशियनस की हरियाणा इकाई ने बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के गृहसचिव विजय वर्धन तथा जेल विभाग के महानिदेशक के.सेल्वराज से मुलाकात करके जेलों में बंद सभी कैदियों तथा जेल स्टॉफ व उनके परिजनों के लिए कोरोना से लडऩे की दवा मुफ्त दी है।
प्रदेश यूनिट के अध्यक्ष डॉ़ विनोद सांगवान ने बुधवार को चंडीगढ़ में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन से मुलाकात करके जेलों में बंद 18 हजार कैदियों/बंदियों के अलावा 7 हजार जेल स्टॉफ व उनके परिजनों के लिए मुफ्त में दवाई सौंपी। इस दौरान डीजीपी (जेल) के़ सेल्वराज तथा सुनारियां (रोहतक) के जेल अधीक्षक सुनील सांगवान भी मौजूद रहे। एसोसिसएशन के डॉ. हरप्रकाश शर्मा, डॉ. उमेशकांत खन्ना, डॉ. निर्मल तेज सिंह सोढ़ी भी इस दौरान साथ रहे।
गृह सचिव ने जेल विभाग के महानिदेशक को कहा कि दवाइयों की कीमत अदा की जाए लेकिन एसोसिएशन ने कहा कि उन्होंने जेल विभाग को मुफ्त ही यह दवा देने का फैसला लिया है। दवा वितरण के लिए प्रदेश को जोन में बांटा गया है। कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला व यमुनानगर जेल के कैदियों व स्टॉफ के लिए दवा का वितरण कुरुक्षेत्र से होगा। रोहतक से सुनारियां जेल के अलावा सोनीपत, पानीपत, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व रेवाड़ी जेल में दवा पहुंचाई जाएगी। हिसार से हिसार, जींद व सिरसा में दवा उपलब्ध होगी। नारनौल व भिवानी की जेलों में दवा का प्रबंध भिवानी जेल से होगा।
कोरोना से लडऩे के लिए बनाई गई इस दवा का नाम अर्सेनिक एल्बम-30 रखा गया है। होम्योपैथी की एक शीशी में इतनी गोलियां हैं कि परिवार के चार सदस्यों का काम आसानी से चल सकता है। व्यस्क को चार, 6 से 15 वर्ष तक के बच्चों को 3 और छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लगातार तीन दिन रोजाना 2 गोलियां लेनी हैं। सुबह खाली पेट ये गोलियां लेनी होगी। गोली खाने के आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद कुछ खाना या पीना नहीं है। बहुत जरूरी है तो पानी पी सकते हैं। अहम बात यह है कि इन गोलियों को चबाने या निगलने की बजाय चूसकर खत्म करना है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X