Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता पर कार्यशाला सह ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन

Updated on Monday, March 16, 2026 18:33 PM IST

चंडीगढ़, 16 मार्च 2026: ऊर्जा प्रबंधन प्रकोष्ठ (EMC) / राज्य नामित एजेंसी (SDA), इंजीनियरिंग विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता विषय पर एक कार्यशाला तथा ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्री एवं प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेरणा पुरी (आईएएस), सचिव, इंजीनियरिंग विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने भवन क्षेत्र में ऊर्जा खपत को कम करने तथा पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सतत निर्माण पद्धतियों और ऊर्जा दक्ष प्रौद्योगिकियों को अपनाने के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर श्रे सी.बी. ओझा, मुख्य अभियंता, यू.टी. चंडीगढ़ भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ऊर्जा संरक्षण एवं सतत भवन संहिता को अधिसूचित करने की प्रक्रिया में है, जिससे भवन क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष प्रथाओं के क्रियान्वयन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
 
कार्यक्रम के दौरान एक तकनीकी सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें आर्किटेक्ट जित कुमार गुप्ता ने सतत भवन डिजाइन, ऊर्जा दक्ष निर्माण तकनीकों तथा आधुनिक भवनों में ऊर्जा संरक्षण उपायों के समावेशन पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्री और प्रौद्योगिकियों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में जॉनसन टाइल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, महालक्ष्मी ब्रिक्स, एल.के. इलेक्ट्रिकल तथा विनायक इंडस्ट्री जैसी अग्रणी कंपनियों ने कूल रूफ टाइल्स, हीट-रिफ्लेक्टिव पेंट्स, एएसी ब्लॉक्स सहित अन्य ऊर्जा दक्ष निर्माण सामग्रियों और नवाचार उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस कार्यशाला में लगभग 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें इंजीनियर, बिल्डर, आर्किटेक्ट तथा विद्यार्थी शामिल थे। प्रतिभागियों ने ऊर्जा संरक्षण तथा सतत निर्माण पद्धतियों से संबंधित विषयों पर सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया।
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X