Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पंजाब के ग्रामीण विकास के आठ हजार करोड़ रुपये रुकने से गांवों का विकास ठप

Updated on Friday, March 13, 2026 18:53 PM IST

नई दिल्ली, 13 मार्च* राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के बजट पर चल रही चर्चा के दौरान पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। संत सीचेवाल ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि पंजाब के ग्रामीण विकास के लिए करीब 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फंड केंद्र सरकार की फाइलों में रुके हुए हैं।

राज्यसभा में संत सीचेवाल ने पंजाब के विकास के लिए रुके फंड तुरंत जारी करने की मांग उठाई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 828 करोड़ के प्रोजेक्ट अटके, तुरंत मंजूरी देने की अपील

संत बलबीर सिंह ने राज्यसभा में बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के फेज-3 के तहत पंजाब में लगभग 828 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मंजूर हुए थे, जिनके अंतर्गत 64 सड़कों और 38 पुलों का निर्माण होना था। लेकिन एफडीआर तकनीक से बनने वाली ये सड़कें और पुल पिछले छह–सात महीनों से टेंडर प्रक्रिया में ही अटके हुए हैं और काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि गांवों की सड़कें ही विकास की जीवनरेखा होती हैं और जब ये काम रुक जाते हैं तो गांवों का समग्र विकास भी रुक जाता है। संत सीचेवाल ने कहा कि गांवों में सड़कें, पानी की सप्लाई, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य विकास योजनाओं का सीधा संबंध रूरल डेवलपमेंट फंड से है। जब यह फंड रुक जाता है तो गांवों में लगभग हर तरह का विकास प्रभावित हो जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि पंजाब का रुका हुआ फंड तुरंत जारी किया जाए, ताकि गांवों में विकास कार्य दोबारा शुरू हो सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फंड रोककर सजा पंजाब के लोगों को दी जा रही है, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान गांवों के किसानों और मजदूरों को हो रहा है। संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और यहां का किसान और मजदूर देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं। इसलिए केंद्र सरकार को पंजाब के साथ भेदभाव करने की बजाय उसके हक के फंड तुरंत जारी करने चाहिए, ताकि गांवों में रुके हुए विकास कार्य फिर से शुरू हो सकें।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X